
नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना (UBT) नेता के संजय राउत को गोली मारने की धमकी दी गई है। संजय राउत के भाई के फोन पर ये धमकी भरा कॉल आया है। सुनील राउत ने खुद इसकी जानकारी दी है। सुनील राउत ने बताया कि अज्ञात शख्स ने संजय राउत को गोली से उड़ाने की धमकी दी है। सुनील राउत ने भांडुप पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। साथ ही उसे गिरफ्तार करने की मांग भी की है। इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की तरफ से कहा गया था उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए धमकी भरा मैसेज आया है। वहीं अब उद्धव गुट के नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। ये घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
शिवसेना के विधायक सुनील राउत को देर रात को अचानक धमकी भरा फोन आया था। उस शख्स ने कहा कि संजय राउत उनका फोन नहीं उठा रहे है, साथ ही उसने संजय राउत को सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को तुरंत बंद करने को कहा। नहीं तो उन्हें (संजय राउत) को तुरंत को गोली से उड़ा दिया जाएगा। बता दें कि संजय राउत हर दिन मीडिया से बात करते है। अलग-अलग मुद्दों पर पार्टी की राय रखते है।
Watch: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत को गोली मारने की धमकी@romanaisarkhan | @rounakviewhttps://t.co/smwhXUROiK #SanjayRaut #MumbaiPolice #Mumbai #Maharashtra pic.twitter.com/eFcdRoJ69c
— ABP News (@ABPNews) June 9, 2023
इससे पहले सुप्रिया सुले ने मीडिया से बात करते हुए बताया, शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां सिर्फ न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।
#WATCH शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो… pic.twitter.com/UPh3kTdcJq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023