newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: PUBG के बाद अब चर्चा में Free Fire वाली लव स्टोरी, ऑटो वाले के लिए घर से भागी लड़की, जानें पूरा मामला

UP: PUBG के बाद अब Free Fire गेम से शुरु हुई एक लव स्टोरी चर्चा में है। इस मामले में Free Fire गेम खेलते हुए दोनों के बीच लव स्टोरी शुरु हुई है। गेम खेलते हुए दोनों के बीच प्यार ऐसा बढ़ा कि सोमवार को दोनों अपने-अपने घरों से रफूचक्कर ही हो गए।

नई दिल्ली। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। सीमा पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा के लिए भारत आई है। सीमा ने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था इसी कारण पुलिस ने सीमा हैदर को तो गिरफ्तार किया था ही साथ ही सचिन और उसके पिता के अवैध रूप से सीमा को घर में शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही सभी को रिहा कर दिया गया था। सीमा-सचिन की रिहाई के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में है।

Seema Haider Sachin

दोनों का कहना है कि वो अपने-अपने देश से PUBG गेम खेला करते थे। गेम खेलते हुए दोनों को प्यार हुआ और पहले से शादीशुदा सीमा सचिन के लिए अपने चार बच्चों को लेकर भारत आ गई। अब इस मामले में एक तरफ जहां दोनों भारतीय जांच एजेंसियों से पूछताछ में पेश हो रहे हैं तो वहीं, अब एक ऐसा ही नया मामला सामने आया है।

Free Fire

 

PUBG के बाद अब Free Fire गेम से शुरु हुई एक लव स्टोरी चर्चा में है। इस मामले में Free Fire गेम खेलते हुए दोनों के बीच लव स्टोरी शुरु हुई है। गेम खेलते हुए दोनों के बीच प्यार ऐसा बढ़ा कि सोमवार को दोनों अपने-अपने घरों से रफूचक्कर ही हो गए। फिलहाल परिजनों की तरफ से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और दोनों की तलाश की जा रही है।

Free Fire

इधर मामले को लेकर पीपीगंज थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि घर से भागी लड़की की उम्र 21 साल है। लड़का ऑटो चलाने का काम करता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। अब दोनों की तलाश की जा रही है। दोनों के मिलने के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आएगा।