newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: सीमा के बाद अब भारत को मिली एक और विदेशी बहू, हिन्दू बनकर रचाई शादी

Rajasthan: कसिनिया रूस की रहने वाली है और अपने प्यार यानी मयंक के लिए वो सात समंदर पार कर भारत आ गई है। कसिनिया ना सिर्फ मयंक के लिए भारत आई है बल्कि उसने मयंक से हिन्दू रीति-रिवाजों में शादी भी कर ली है। मामला सामने आने के बाद अब मयंक और कसिनिया के चर्चे होने लगे हैं। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू के चर्चे अभी खत्म भी नहीं हुए हैं कि अब एक और प्यार की कहानी चर्चा में आ गई है। ये कहानी है राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले मयंक और कसिनिया की। कसिनिया रूस की रहने वाली है और अपने प्यार यानी मयंक के लिए वो सात समंदर पार कर भारत आ गई है। कसिनिया ना सिर्फ मयंक के लिए भारत आई है बल्कि उसने मयंक से हिन्दू रीति-रिवाजों में शादी भी कर ली है। मामला सामने आने के बाद अब मयंक और कसिनिया के चर्चे होने लगे हैं।

Rajasthan

ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

मयंक और कसिनिया के बीच लव स्टोरी की शुरुआत इसी साल शुरु हुई। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में हुई। यहां से बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कसिनिया, मयंक के प्यार में इस कदर मदहोश हुई कि वो रूस से भारत ही आ गई।

Rajasthan

हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक संपन्न हुई शादी

कसिनिया और मयंक की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है। दोनों बीकानेर के इस्कॉन मंदिर में शादी के पवित्र बंधन में बंधे। यहां मेहंदी से लेकर कन्यादान एक हिन्दू धर्म में शादी में होने वाली सभी रस्मों को पूरा किया गया। सात फेरे लेने के साथ ही कसिनिया ने पंडित के साथ सभी मंत्रों का भी उच्चारण किया। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

anju and seema haider

पहले से चर्चा में हैं अंजू और सीमा हैदर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले ही भारत में सीमा हैदर और अंजू के प्यार की कहानी चर्चा में है। सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है जो कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भाग कर भारत आई है। सीमा अपने साथ चार बच्चों को लेकर भी आई है। इधर अंजू जो भारत की रहने वाली थी वो पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास चली गई है। अब सीमा और अंजू के बाद रूस से आई कसिनिया की चर्चा होने लगी है।