newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली AIIMS के छात्रों का अश्लील और अभद्र रामायण मंचन का वीडियो वायरल होने से मचा कोहराम, Unacademy पर भी फूटा लोगों का गुस्सा

Delhi: वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के एम्स के छात्रों का बताया जा रहा है। जहां पर रामलीला का आयोजन कर रामायण का मजाक बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नाटक का आयोजन Unacademy ने करवाया था। वायरल हो रहे वीडियो में भगवान राम, लक्षमण, सीता और सुपर्णनखा के संवाद को दिखाने की कोशिश की जा रही है

नई दिल्ली। भारत ऐसा देश हैं जहां पर सभी धर्मों के सम्मान की बात होती है। सभी धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं लेकिन अक्सर हमने देखा है कि फिल्मों से लेकर नुक्कड़ नाटक में एक विशेष धर्म का मजाक बनाया जाता रहा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो में जो भी कुछ दिखाया गया है, जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है उससे बवाल मच गया है। लोग इसे हिन्दू धर्म का अपमान बता रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान बता रहे हैं।

दरअसल आरोप है कि वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के एम्स के छात्रों का बताया जा रहा है। जहां पर रामलीला का आयोजन कर रामायण का मजाक बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नाटक का आयोजन Unacademy ने करवाया था। वायरल हो रहे वीडियो में भगवान राम, लक्षमण, सीता और सुपर्णनखा के संवाद को दिखाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस वीडियो में जो भाषा बोली जा रही है उसे अमर्यादित कही जा रही है। भगवान राम को लौंडा कहा जा रहा है, माता सीता को राम की लुगाई कहा जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश जता रहे हैं।

देखिये वीडियो पर लोग किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं!

जानकारी के मुताबिक़ इस कार्यक्रम का आयोजन Unacademy द्वारा करवाया गया था तो अब Unacademy पर भी लोगों का गुस्सा निकल रहा है। ट्विटर पर #AntiHinduUnacademy ट्रेंड कर रहा है। अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या किसी पर तंज कसने के लिए हमें भगवान का अपमान करना जरूरी हो गया है? क्या इस तरह धर्म का मजाक बनाने वालों का विरोध न कर हम इन्हें और बढ़ावा दे रहे हैं? कहा जा रहा है कि अगर इसी तरह भगवान् का मजाक बनाया जाता रहा, धर्म का मजाक उड़ाया जाता रहा तो आने वाली स्थिति बेहद भयानक हो सकती है।