Connect with us

देश

BBC Documentary: जब एके एंटनी के बेटे ने लगाई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों को फटकार, तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बढ़ते विरोध के बाद इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इसके अलावा गत दिनों इसे डॉक्यूमेंट्री के विरोध में देश के कई गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर ना महज इस डॉक्यूमेंट्री की आलोचना कर रहे हैं, बल्कि इस पर बैन लगाने की भी मांग कर रहे हैं।

Published

नई दिल्ली। यह काफी हैरान करने वाली स्थिति है कि जहां एक तरफ कांग्रेस की पूरी टोली गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री की वकालत कर रही है और केरल में तो कई वामपंथी नेताओं ने इसे दिखाए जाने की घोषणा तक कर दी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एटंनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीबीसी को उसके डॉक्यूमेंट्री को लेकर फटकार लगाकर कांग्रेस के उन सभी नेताओं को आईना दिखा दिया जो इस डॉक्यूमेंट्री की पैरवी कर रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने बीबीसी द्वारा बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री को भारत की संप्रभुता के लिए खतरनाक तक करार दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही है। बता दें कि उनका यह ट्वीट अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आपको दिखाते हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता के बेटे ने क्या कहा है?

कांग्रेस नेता के बेटे ने ट्वीट कर कहा कि, ‘बीजेपी के साथ तमाम विरोधों के बवाजूद भारतीय पूर्वाग्रह के एक लंबे इतिहास वाले ब्रिटेन द्वारा प्रायोजित चैनल बीबीसी और ईराक युद्ध के पीछे के दिमाग वाले जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारत में रखने वाले भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। अंत में यह हमारी संप्रुभता को कमजोर करने का काम करेगा। कांग्रेस नेता के बेटे का बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री के समर्थन में यह ट्वीट अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह जानकर हैरान हो रहे हैं कि आखिर कांग्रेस नेता का कोई बेटा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के समर्थन में इस तरह कैसे ट्वीट कर सकता है।

गौरतलब है कि बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध अपने चरम पर पहुंच चुका है। बढ़ते विरोध के बाद इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इसके अलावा गत दिनों इस डॉक्यूमेंट्री के विरोध में देश के कई गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर ना महज इस डॉक्यूमेंट्री की आलोचना को धार दी, बल्कि इस पर बैन लगाने की भी मांग की। बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की पैरवी करने वाले सभी ट्वीट को ब्लॉक कर दिया था। बता दें कि इस कदम की जहां कुछ नेताओं ने विरोध किया, तो वहीं कुछ लोगों ने समर्थन।

ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगा मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी बीसीसी ने अपने डॉक्यूमेंट्री के जरिए अपने प्रोपेगेंडा को धार देने की कोशिश की। अब ऐसे में इसे लेकर जारी विवाद आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन अब जिस तरह से कांग्रेस नेता के बेटे ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की है, उसे लेकर वर्तमान में चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। आइए, आगे आपको सोशल मीडिया पर आई कुछ प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement