newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

23 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन की तारीख तय

बोर्ड ने इस साल की अमरनाथ की यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए उनके राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा नामित डॉक्टरों या अस्पतालों द्वारा जारी किए गए निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को यात्रा के लिए ज़रूरी बताया है।

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह यात्रा इस साल 23 जून को शुरू होगी और 3 अगस्त को समाप्त होगी। इस यात्रा के लिए श्रद्धालु 1 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं इस बारे में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 37वीं बैठक में निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने की।

amarnath yatra

खास बात यह है कि इस साल की अमरनाथ यात्रा में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इस यात्रा में इस साल 13 साल से कम और 75 साल से अधिक आयु के किसी भी यात्री को शामिल होने की अनुमित नहीं दी जाएगी। इस सिलसिले में श्री श्री रवि शंकर समिति की सिफारिशों के आधार पर फैसला लिया गया।

amarnath yatra

बोर्ड ने यह फैसला लिया कि इस बार की यात्रा 23 जून से शुरू होकर अगले 42 दिन तक चलेगी। इस यात्रा का समापन 3 अगस्त श्रवण पूर्णिमा वाले दिन होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए तीन बैंकों को चुना गया है। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की 442 शाखाओं के माध्यम से तीर्थ यात्रियों के एडवांस रजिस्ट्रेशन के प्रबंध किए हैं।

Baltal Amarnath Yatra

इसके साथ ही बोर्ड ने इस साल की अमरनाथ की यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए उनके राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा नामित डॉक्टरों या अस्पतालों द्वारा जारी किए गए निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को यात्रा के लिए ज़रूरी बताया है। बोर्ड ने सभी संभावित तीर्थ यात्रियों को अमरनाथ यात्रा पर आने से पहले अपने डॉक्टर से अपना हेल्थ चेकअप करवाने की भी अपील की है।