newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ramgopal Yadav Demand: ‘बदसूरत तस्वीरों को…’ सदन कार्यवाही के बीच सपा नेता की इस मांग पर लगे ठहाके, सभापति की भी छूटी हंसी

Ramgopal Yadav Demand: सभापति जगदीप धनखड़ भी सपा नेता की इस मांग पर अपनी हंसी नहीं रोक पाते और वो भी हंसने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कहा है सपा नेता रामगोपाल यादव ने…

नई दिल्ली। बीते दिनों ही भारत देश को नई संसद मिली है। नई संसद में इस वक्त विशेष सत्र चल रहा है और लगातार विपक्षी दलों के बीच गतिरोध देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन बुधवार को भी राज्यसभा में चर्चा जारी थी। राज्यसभा की कार्यवाही के बीच समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर चर्चा करते हुए हैं एक ऐसी मांग कर देते हैं जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। सभापति जगदीप धनखड़ भी सपा नेता की इस मांग पर अपनी हंसी नहीं रोक पाते और वो भी हंसने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कहा है सपा नेता रामगोपाल यादव ने…

Ramgopal Yadav Demand

क्या बोले सपा नेता रामगोपाल यादव?

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि राज्यसभा की कार्यवाही के वक्त चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर चर्चा जारी थी। इसी चर्चा का हिस्सा बनते हुए समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव (Samajwadi Party) भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से एक अनूठी मांग करते हैं और कहते हैं कि वैज्ञानिक चंद्रमा की बदसूरत तस्वीरों को (Moon Dirty Picture) जारी न करें।

chandrayaan 3 6

सपा नेता ने कहा कि “चांद को लेकर हमारी एक मनोस्थिति है। चांद को खूबसूरती के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में हम अपने वैज्ञानिकों से यही मांग करेंगे कि वो चंद्रमा की बदसूरत फोटो जारी न करें क्योंकि ये लोगों के मन में लग जाती है। आप वैज्ञानिक रिसर्च करते रहें लेकिन चंद्रमा की बदसूरत तस्वीरें शेयर न करें। जैसे ही समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव चंद्रमा को लेकर वैज्ञानिकों से ये मांग करते हैं वहां मौजूद सभी जोर से हंसने लगते हैं। खुद सभापति जगदीप धनखड़ भी खिलखिला कर हंस पड़ते हैं।

ramgopal yadav and akhilesh

यहां आप आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव अपने बातचीत के अनोखे अंदाज के लिए ही चर्चा में रहते हैं। उनके बात करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।