newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swami Abhishek Brahmachari: विपक्षियों द्वारा सेंगोल पर उठाए जा रहे सवालों के बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की दो टूक, कह दी ये बड़ी बात

Swami Abhishek Brahmachari: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ जो रहेगा उसका समापन हो जाएगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संसद किसी पार्टी का नहीं है प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरा देश सेंगोल के संसद में स्थापित होने से खुश है।

नई दिल्ली। बलिया में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सेंगोल भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नए संसद में अब सेंगोल धर्मदंड में रूप में मौजूद रहेगा जो की एतिहासिक कदम है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की आजादी के समय सेंगोल प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी को दिया गया था। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आजादी के 75 वर्षों के बाद तक सेंगोल प्रयागराज के संग्रहालय में रखा रहा परंतु धन्यवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने नए संसद के उद्घाटन के अवसर पर सेंगोल स्थापित किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की दलगत भाव से ऊपर उठकर सबको इस एतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहिए था ।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सेंगोल के मस्तक पर भगवान नंदी विद्यमान हैं और अब वह संसद में पहुँच चुके हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अब जल्दी देश को गौ रक्षा कानून नंदी भगवान दिलाएंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संसद के अंदर संतों की भीड़ ने मन को भावुक कर दिया आज स्वामी करपात्री जी महाराज का सपना पूरा होता दिख रहा है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ जो रहेगा उसका समापन हो जाएगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संसद किसी पार्टी का नहीं है प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरा देश सेंगोल के संसद में स्थापित होने से खुश है।