
नई दिल्ली। ‘यूपी में का-बा’ के जवाब में ‘यूपी में बाबा’ गाकर सुर्खियों में आई कवयित्री अनामिका जैन अंबर एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार उन्हें बिहार के सोनपुर मेले में काव्य पाठ से रोक दिया गया है। इसकी जानकारी खुद अनामिका जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। इतना ही नहीं इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाकि कवियों ने भी अपना रोष प्रकट किया और उन्होंने कार्यक्रम का विरोध जताते हुए बाहिष्कार कर दिया। आपको बता दें कि उन्हें सोनपुर मेले में अनामिका जैन अंबर कविता पाठ पढ़ने वाली थी। लेकिन पटना पहुंचने के बाद उन्हें सोनपुर जाने से रोक दिया गया।
वीडियो में उन्होंने बताया कि, मुझे काव्य पाठ करने से क्यों रोका गया है ये तो वहीं लोग जानते होंगे। किस बात का डर है कौन से सच का डर है या मेरी किस कविता का डर है कि उन्हें मुझे काव्य पाठ करने से रोक दिया। लेकिन मुझे बहुत दुख और निराश हूं इस बात को लेकर और यही निराशा के साथ ही वापस जा रही हूं। कि मैं यहां काव्य पाठ करने आई। मुझे बहुत मन से इन लोगों ने आमंत्रण दिया और मंच पर चढ़ने से से पहले रोक दिया गया। प्रशासन ने ये बताया हमें की उनके ऊपर बहुत प्रेशर है उन्हें बिहार सरकार का आदेश है कि अनामिका अंबर को काव्य पाठ न करने दिया जाए।
दरअसल अनामिका जैन अंबर ने योगी सरकार और भाजपा के समर्थन में कई कविताएं पढ़ी है। इस वक्त बिहार में महागठबंधन की सरकार है और सोनपुर मेले का बिहार सरकार के द्वारा आयोजित किया जाता है। लेकिन कवि सम्मेलन में उन्हें कविता पढ़ने से रोकना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। वहीं इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने अनामिका जैन अंबर को काव्य पाठ रोकने पर बिहार सरकार को निशाने पर लिया है।
असहिष्णुता का राग गाने वालों !
बिहार के सोनपुर मेले में सुप्रसिद्ध कवियित्री @anamikamber को कविता पाठ से क्यूं रोका।पुरस्कार वापसी गैंग वालों !
कुछ तो बोलो, मुंह तो खोलो#I_stand_with_Dr_anamika_ambar pic.twitter.com/iSgXnYFfJr— राकेश त्रिपाठी Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) November 26, 2022
यूपी भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अनामिका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”असहिष्णुता का राग गाने वालों !बिहार के सोनपुर मेले में सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबार को कविता पाठ से क्यों रोका। पुरस्कार वापसी गैंग वालों ! कुछ तो बोलो, मुंह तो खोलो।”
काय कैं….. यू॰पी॰ में बाबा
जब सबरन ने अपने मन की कई सो हमने सोची हम भी तनक बुंदेलखंडी में खरी-खरी कै दयें।#UPmebaba pic.twitter.com/4ahJddTEUJ— Anamika Jain Amber (@anamikamber) January 27, 2022