newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anand Mahindra Padma Awards: पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद आनंद महिंद्रा ने क्यों कहा-“मैं इस लायक नहीं”

Anand Mahindra Padma Awards: आनंद महिंद्रा ने पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले तुलसी गौड़ा पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा कि इस सरकार ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के चुनाव में एक लंबे समय से अतिदेय, परिवर्तनकारी बदलाव किया है।

नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने के लिए सम्मान दिया जा रहा है। इसी बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी सोमवार को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में योगदान और काम के लिए सम्मानित किया गया। आनंद महिंद्रा को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने कहा कि वे इस सम्मान के लायक नहीं हैं। आनंद महिंद्रा ने ऐसा क्यों कहा, पूरी खबर पढ़ने के बाद आप समझ जायेंगे।

आनंद महिंद्रा ने कहा -“मैं इस लायक नहीं”

दरअसल इस बार सरकार ने जिन नामों को सम्मानित करने की सिफारिश की थी। उनमें कुछ नाम ऐसे थे जिन्हें शायद ज्यादातर लोग जानते ही नहीं होंगे। लेकिन उनके काम ने उनको एक पहचान दी है। ऐसे लोगों की पहचान कर सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले तुलसी गौड़ा पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा कि इस सरकार ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के चुनाव में एक लंबे समय से अतिदेय, परिवर्तनकारी बदलाव किया है। अब, मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर समाज के सुधार में मौलिक योगदान देने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मैं वास्तव में उनके  में शामिल होने के योग्य महसूस नहीं कर रहा था।

तुलसी गौड़ा ने लगाए 30,000 से अधिक पौधे 

आपको बता दें कि पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले तुलसी गौड़ा ने 30,000 से अधिक पौधे लगाए और वन विभाग की नर्सरी की देखभाल में तल्लीन हैं। 77 वर्षीय गौड़ा छह दशकों से अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में हैं। उन्हें पौधों का अच्छा ज्ञान है इसके बावजूद कि वे बिलकुल पढ़ी लिखी नहीं हैं।

साल 2021 के लिए भी राष्ट्रपति ने 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति ने वरष्ठि समाजवादी नेता रहे और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज, पूर्व वत्ति मंत्री अरूण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पद्म विभूषण से सम्मानित किया।