newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: ‘वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारे..’ ठाकुर विवाद पर मनोज झा को आनंद मोहन का जवाब, बेटे का किया सपोर्ट

Bihar: ठाकुर विवाद पर बेटे का सपोर्ट करते हुए आनंद मोहन ने कहा, जब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात चल रही थी और बात ठाकुरों पर शुरू हो गई.. बीच में ठाकुर कहां से आ गया। जो लोग कहते है कि अपने अंदर के ठाकुर को मारो.. वो विधानसभा, न्यायपालिका और संसद को संचालित कर रहा है.. आपने अंदर के ब्राह्मण को मारो.. जो पूरा देश संचालित कर रहा है। ये उस मानसिकता को मारने की जरूरत है।

नई दिल्ली। बिहार में एक कविता पर कास्ट वॉर छिड़ गया है। ये जंग आरजेडी के अंदर ही जातीय आधार पर छिड़ी है। दरअसल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अपने भाषण के दौरान ओम प्रकाश वाल्मीकि की मशहूर कविता ‘ठाकुर का कुआं’ को पढ़ा। इस पर बाहुबलि नेता आनंद मोहन और उनके बेटे चेतन आनंद ने कड़ी आपत्ति जताई। राजपूत पर दिए बयान को लेकर उन्होंने आरजेडी नेता मनोज झा पर हमला बोल दिया। चेतन आनंद ने कहा कि ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कहा मनोज झा को समाजवादी बनने का ठेका लिया है तो अपने नाम से झा क्यों नहीं हटा देते। इसी बीच अब आनंद मोहन ने आरजेडी नेता मनोज झा को निशाने पर लिया है और बेटे चेतन आनंद का समर्थन किया है। दरअसल एक न्यूज चैनल से खास बातचीत करते हुए आनंद मोहन ने लालू यादव के बेहद करीबी को खरी-खरी सुनाई।

आनंद मोहन का मनोज झा को जवाब-

ठाकुर विवाद पर आनंद मोहन ने मनोझ को जवाब देते हुए कहा, जब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात चल रही थी और बात ठाकुरों पर शुरू हो गई.. बीच में ठाकुर कहां से आ गया। जो लोग कहते है कि अपने अंदर के ठाकुर को मारो.. वो विधानसभा, न्यायपालिका और संसद को संचालित कर रहा है.. आपने अंदर के ब्राह्मण को मारो.. जो पूरा देश संचालित कर रहा है। ये उस मानसिकता को मारने की जरूरत है। कहीं पे निगाहें, कहीं पर निशाना। ये किस पर चोट कर रहे है। बेटे का सपोर्ट करते हुए उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा हमारा बलिदान है कोई गलत नहीं कहा है। हमने अखंड राज्य की स्थापना एक बार नहीं, कई बार हमारे पुरखों ने किया।

गौरतलब है कि 16 साल बाद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह जेल से बाहर आए है। तत्कालीन  डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के केस में वो उम्र कैद की सजा काट रहे थे। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर नीतीश सरकार की जमकर आलोचना भी हुई थी। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनोज झा का संसद का महिला आरक्षण बिल पर दिए भाषण का वीडियो शेयर किया था। पार्टी ने एक्स पर लिखा, ”राज्यसभा सांसद मनोज झा का विशेष सत्र के दौरान दिया गया दमदार शानदार और जानदार भाषण।”