newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘जैसे में गई हूं…’, पाकिस्तान से अंजू ने शेयर किया वीडियो, भारत आने को लेकर कही ये बात

Video: अब अंजू ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पाकिस्तान जाने की सच्चाई बताई है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है संजू के वीडियो में…

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब इस वक्त भारत की अंजू सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। अंजू को लेकर कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने गई है। कहा ये भी जा रहा है कि सीमा की तरह ही अंजू अपने प्यार के लिए सरहदों को प्यार कर पाकिस्तान में रहने चली गई है। अब अंजू ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पाकिस्तान जाने की सच्चाई बताई है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है संजू के वीडियो में…

Rajasthan

भारत से पाकिस्तान गई अंजू का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ये अपील कर रही है कि उसके पाकिस्तान से लौटने तक किसी तरह का कोई भी सवाल उसकी परिवार से ना किया जाए। वो ऑनलाइन बनी हुई हैं। पाकिस्तान में वो सुरक्षित हैं। जिस तरह से वो पाकिस्तान गई हैं ठीक उसी तरह से वो पाकिस्तान से वापस भी आ जाएंगी।

 

इसके आगे अंजू ने कहा कि वो पाकिस्तान में अपने किसी प्रेमी से मिलने नहीं गई हैं। वो पाकिस्तान घूमने गई हैं। जब वो पाकिस्तान से वापस आएंगी तो उनसे जो भी पूछताछ की जाएगी उसका वो जवाब देंगी लेकिन तब तक उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। अंजू ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और अपनी मर्जी से ही एक-दो दिनों में वापस भारत आ जाएंगी।

अंजू से नाराज हैं उनके पति अरविंद

वही अंजू के पाकिस्तान जाने से उनके पति अरविंद काफी नाराज है। अरविंद का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने कभी अपनी पत्नी का फोन चेक नहीं किया। उनकी पत्नी ने झूठ बोला कि वो जयपुर घूमने के लिए जा रही है लेकिन वो पाकिस्तान चली गई। अरविंद का कहना है कि अब बच्चे ही तय करेंगे कि अंजू के भारत आने के बाद क्या वो हमारे साथ रहेगी या नहीं।

पति संग रिश्ते को लेकर क्या बोली अंजू

इधर अपने पति को लेकर अंजू ये साफ कर चुकी है कि उसके और उसके पति के संबंध अच्छे नहीं थे। अंजू का कहना है कि भारत आने के बाद वो अपने बच्चों को अपने पास रखना चाहती है। फिलहाल वो अपने पति के साथ रह रही थी।