newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Income Of Ram Temple: राम मंदिर ने सालाना आय में तमाम प्रसिद्ध मंदिरों को छोड़ा पीछे, जानिए भक्तों ने कितना दिया दान?

Income Of Ram Temple: यूपी की रामनगरी अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में भक्तों का तांता रोज लगा रहता है। साथ ही भक्त रामलला के मंदिर को जमकर दान भी दे रहे हैं। नतीजे में राम मंदिर की सालाना आय वैष्णो देवी, शिरडी के साईं मंदिर और भगवान जगन्नाथ के पुरी स्थित मंदिर से ज्यादा हो गई है।

अयोध्या। यूपी की रामनगरी अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में भक्तों का तांता रोज लगा रहता है। साथ ही भक्त रामलला के मंदिर को जमकर दान भी दे रहे हैं। नतीजे में राम मंदिर की सालाना आय वैष्णो देवी, शिरडी के साईं मंदिर और भगवान जगन्नाथ के पुरी स्थित मंदिर से ज्यादा हो गई है। जानकारी के मुताबिक देश के अलावा विदेश से भी भगवान राम के भक्त उनके लिए जी खोलकर दान कर रहे हैं। 2023-24 में अयोध्या के राम मंदिर को दान के तहत 363 करोड़ रुपए मिले। इनमें 15 करोड़ रुपए विदेश से भक्तों ने दान में दिए। इस दान पर राम मंदिर को ब्याज भी मिला और सारी धनराशि मिलाकर 400 करोड़ हो गई।

खबरों के मुताबिक अयोध्या के राम मंदिर को बीते 5 साल में भक्तों ने 55 अरब रुपए दान में दिए हैं। 20 किलोग्राम सोना और 13 क्विंटल चांदी भी भगवान राम को भक्तों ने बतौर दान दी है। इस तरह सालाना आय के मामले में अभी राम मंदिर से तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर काफी आगे है। तिरुपति के मंदिर की सालाना आय 1450 से 1613 करोड़ रुपए है। नंबर 2 पर केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर है। इस मंदिर की सालाना आय 650 से 700 करोड़ है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सालाना आय 500 करोड़ है। वैष्णो देवी मंदिर, शिरडी साईं मंदिर की सालाना आय भी 350 से 400 करोड़ है। वहीं, पुरी के जगन्नाथ मंदिर की आय राम मंदिर से कम 230-240 करोड़ है।

ayodhya ram temple

राम मंदिर का निर्माण अभी चल रहा है। इस साल 31 दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर निर्माण के तहत शिखर को बनाने की तैयारी भी पूरी हो गई है। जल्दी ही इस काम को शुरू कराया जाएगा। राम मंदिर के भूतल में भगवान रामलला विराजमान हैं। वहीं, पहले तल पर राम दरबार बनाया जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या के राम मंदिर परिसर में 7 और मंदिर बन रहे हैं। ये मंदिर भगवान राम के काल के महापुरुषों के हैं। राम मंदिर परिसर में एक म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। जहां खोदाई में मिली प्राचीन कलाकृतियां और मंदिर के अवशेष लोगों के देखने के लिए रखे जाएंगे।