newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: खालिस्तान समर्थक सांसद सिमरनजीत सिंह मान का एक और विवादित बयान, भिंडरावाले की तारीफ कर बोले- जिन्ना, नेहरू और गांधी…

सिमरनजीत सिंह मान के विवादित बयानों की लंबी कड़ी है। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भी आतंकी बताया था। मान ने कहा था कि भगत सिंह ने युवा अंग्रेज अधिकारी की हत्या की थी। उन्होंने अमृतधारी सिख कॉन्सटेबल की भी जान ली थी। मान ने कहा था कि आप उस व्यक्ति को क्या कहेंगे, जिसने संसद में बम तक फेंका था।

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक और पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने फिर विवादित बयान दिया है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के चीफ मान ने खालिस्तान की मांग की है। मान ने ऑपरेशन ब्लूस्टार में ढेर खालिस्तानी आतंकी सरगना जरनैल सिंह भिंडरावाले की भी तारीफ की। मान ने एक सभा में बयान में कहा कि बादशाही वो होती है, जैसे पाकिस्तान में मुसलमानों और भारत में हिंदुओं का राज है। आगे सांसद ने कहा कि हम वो दिन खो बैठे, क्योंकि हमारे पास नेता नहीं था। उनके पास मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू और गांधी थे। मान के ये बयान देते ही वहां मौजूद लोग खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

सिमरनजीत सिंह मान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी AAP सरकार किसी पर भी खालिस्तान समर्थन करने पर केस नहीं कर सकती। उनका कहना था कि खालिस्तान का मामला हमने सुप्रीम कोर्ट में भी जीता है। मान ने हर घर तिरंगा अभियान के केंद्र सरकार के आग्रह का भी बहिष्कार करने का आह्वान किया था। मान ने उस वक्त कहा था कि 15 अगस्त पर भारत के झंडे की जगह निशान साहब यानी सिखों का धार्मिक झंडा फहराया जाए। उन्होंने ये भी कहा था कि जरनैल सिंह भिंडरावाले दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

simranjit singh mann