newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शर्मनाक : पुणे के बाद मुबंई में एम्बुलेंस के इंतजार में एक और बुजुर्ग की मौत

मुंबई में एक झकझोरने वाली खबर सामने आई है। पुणे के बाद मुंबई में एक बुजुर्ग को वक्त पर इलाज नहीं मिला। जिसके बाद बुजुर्ग ने सड़क पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार को दहिसर इलाके में हुई।

मुंबई। मुंबई में एक झकझोरने वाली खबर सामने आई है। पुणे के बाद मुंबई में एक बुजुर्ग को वक्त पर इलाज नहीं मिला। जिसके बाद बुजुर्ग ने सड़क पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार को दहिसर इलाके में हुई।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है। कुछ दिन पहले पुणे में भी एक बुजुर्ग को एम्बुलेंस लेने नहीं आई। उन्हें भी वक्त पर इलाज नहीं मिल सका था। उन्होंने सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया था।

किरीट ने ट्विटर पर लिखा, “दहिसर के शांति नगर में दो और लोगों की सड़क पर मौत हो गई। उन्हें न तो एम्बुलेंस मिली और न इलाज। एक चौकीदार को सांस लेने में दिक्कत थी। सुबह 11.30 बजे पुलिस और बीएमसी को जानकारी देकर मदद मांगी गई। दोपहर 3.30 बजे इस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस और बीएमसी ने इस घटना की पुष्टि की है।” वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग दीवार के सहारे बैठे हुए हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वो तड़पते दिख रहे हैं।

इस हादसे से पहले पुणे के नानापेठ इलाके में भी एक बुजुर्ग की इन्हीं हालात में मौत हुई थी। उन्हें भी न तो एम्बुलेंस मिली थी और न इलाज। उन्हें सीने में दर्द उठा था। बुजुर्ग जिस इलाके में रहते थे वह हॉटस्पॉट था। ऐसे में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगे होने की वजह से एम्बुलेंस नहीं पहुंची सकी थी। किसी ऑटो वाले ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने में मदद नहीं की। जिससे उनकी सड़क पर ही तड़प कर मौत हो गई।