newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aparna Yadav: भाजपा जॉइन करने के बाद अपने ससुर मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने पहुंची अपर्णा यादव

Aparna Yadav: इस बार चुनाव में सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bharatiya Janata Party) के बीच माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

नई दिल्ली। देश में जल्द ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव के करीब आते ही पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग तो तेज हो गई है ही साथ ही आया राम-गया राम का खेल भी अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच किस राज्य में कौन सी पार्टी अपनी जीत का डंका बजा रही है, इसे लेकर भी कई सर्वे सामने आ रहे हैं। बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। अपर्णा यादव ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद अपर्णा ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। ऐसे में आगे पार्टी उनके लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वो उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी।

Aparna Yadav

इस बीच आज अपर्णा यादव ने अपने ट्विटर से एक तस्वीर शेयर की है जो अब काफी वायरल हो रही है। दरअसल अपर्णा यादव ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें वो समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,  ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।’

बता दें, इस बार चुनाव में सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bharatiya Janata Party) के बीच माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है। ध्यान हो देश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरण में चुनाव होंगे जिसमें सबसे पहले 10 फरवरी, फिर 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च, 2022 पर मतदान होगा। मणिपुर में दो चरण – 27 फरवरी और 3 मार्च में चुनाव होने हैं। वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में सिर्फ एक चरण में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं। मतदान की प्रकिया पूरी होने के बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।