newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: महिला का मोबाइल चुराकर भाग रहा था अरविन्द उर्फ़ केजरीवाल, ‘बऊवा’ को भी पुलिस ने ऐसे दबोचा

चोरों को पकड़ने के बाद महिला भी वहां पहुंच गई। तलाशी लेने पर चोरों के पास से महिला का फोन बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चोरों का नाम अरविन्द उर्फ़ केजरीवाल (उम्र 22 साल), राजा उर्फ़ सौरभ (उम्र 23 साल), सुरेश उर्फ़ बउवा (उम्र 22 साल) है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दिल्ली के ओखला विहार इलाके में पुलिस ने तीन चैन, मोबाइल, पर्स छीनने वाले गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह एक महिला का पर्स चुराकर भाग रहा था। तभी उनपर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम की नजर उनपर पर पड़ जाती है। पुलिस ने चोरों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद जब पूछताछ की गई तो चोरों ने जो नाम बताए, उसे सुनकर हर कोई एक बार हैरान हो गया।

DP

दरअसल ओखला इंडस्ट्रियल इलाके में तीन चोर एक बाइक पर सवार होकर आये. दोपहर के लगभग ढाई बज रहे थे। इलाका था इंदिरा कल्याण विहार, आनंदमयी मार्ग.. जहां से होकर एक महिला जा रही थी। महिला का फोन छीनकर तीनों चोर (जो एक ही बाइक पर सवार होकर आये थे) भागने लगे। महिला चोर-चोर चिल्लाने लगी। इसी दौरान घटनास्थल के पास ही बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिस जवानों की नजर इस महिला पर पड़ी। उन्हें शक हुआ तो वहां पहुंचे और फिर चोर का पीछा किया। ESI हॉस्पिटल की तरफ भाग रहे चोरों को पुलिस के जवानों  पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, वो हर किसी को अचंभित करने वाली थी।

Delhi Police

चोरों को पकड़ने के बाद महिला भी वहां पहुंच गई। तलाशी लेने पर चोरों के पास से महिला का फोन बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चोरों का नाम अरविन्द उर्फ़ केजरीवाल (उम्र 22 साल), राजा उर्फ़ सौरभ (उम्र 23 साल), सुरेश उर्फ़ बउवा (उम्र 22 साल) है। इसमें एक चोर जिसका नाम अरविंद उर्फ़ केजरीवाल है। अपने नाम के चलते ही चोर चर्चाओं में है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री का अभी नाम अरविन्द केजरीवाल है। इतना ही नहीं, जाने माने RJ रौनक का भी दूसरा नाम ‘बउवा’ है।

सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए पत्रकार राजशेखर झा ने कहा कि “दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुख्यात स्नैचर अरविंद उर्फ ​​केजरीवाल, सौरभ उर्फ ​​राजा और सुरेश राय उर्फ ​​बउआ को गिरफ्तार किया गया है’। राजशेखर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। आइये कुछ ऐसी ही मजेदार प्रतिक्रियाएं हम आपको दिखाते है।