newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: अरविंद केजरीवाल का ऐलान, गुजरात विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Gujarat: गुजरात में 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। अरविंद केजरीवाल दूसरी बार गुजरात के दौरे पर हैं। इससे पहले वह फरवरी में सूरत गए थे जहां स्थानीय निकाय चुनाव में उनकी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था और उनकी पार्टी वहां मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है।

नई दिल्ली। गुजरात में अपनी पार्टी के लिए संभावनाओं की तलाश में और वहां हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के विस्तार को लेकर अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद पहुंचे। यहां पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान कर दिया की यहां आप सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मतलब साफ है पार्टी यहां अपने दम पर विधानसभा चुनाव में मैदान में होगी।

Arvind Kejriwal Gujarat

गुजरात में 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। अरविंद केजरीवाल दूसरी बार गुजरात के दौरे पर हैं। इससे पहले वह फरवरी में सूरत गए थे जहां स्थानीय निकाय चुनाव में उनकी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था और उनकी पार्टी वहां मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है।

अहमदाबाद पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने आज यहां आप के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कई लोगों ने यहां पार्टी का दामन भी थामा।

इसके साथ ही यहां केजरीवाल ने दिल्ली से अलग एक गुजरात मॉडल के बारे में भी बात की। और अपनी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ गुजरात में एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर बताया।

CM Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के 27 सालों के शासन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यहां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे से मिलकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के इतना साल बाद भी यहां सरकारी स्कूल, अस्पताल सभी बदहाल हैं। यहां के कारोबारी समुदाय खौफ में हैं। ऐसे में पेरदेश के विकास के लिए आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई भी विकल्प नहीं है।