newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: महिलाओं के कपड़ों पर बाबा रामदेव की विवादित टिप्पणी, सभा में मौजूद अमृता फडणवीस भी हुईं दंग

Baba Ramdev’s controversial comment on women’s clothes: इसके अलावा बाबा रामदेव ने अमृता फडणवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘अमृता फडणवीस की मुस्कान बहुत प्यारी है। वो किसी भी सूरत में अच्छी लगती हैं। इसके पीछे वजह यह है कि हर हमेशा खुश रहती हैं।

नई दिल्ली। किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहने वाले योगगुरु बाबा रमदेव ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के सामने महिलाओं के कपड़ों लेकर ऐसी टिप्पणी कर कर दी है, जिसे सुनकर अमृता फडणवीस भी दंग रह गईं। योगगुरु ने महिलाओं के पोशाक के ऊपर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। दरअसल, ठाने में आयोजित कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के पोशाक पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि महिला साड़ियों में भी अच्छी लगती हैं। महिला सूट सलवाड़ में भी अच्छी लगती हैं। महिला किसी भी पोशाक में अच्छी लगती है और तो और महिला कुछ भी ना पहने तो भी बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि बाबा रामदेव के उपरोक्त बयान को विवादित बताकर लोग उस पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

complaint filed against yog guru baba ramdev in bilaspur court brmp | फिर  बढ़ सकती हैं योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें: बिलासपुर न्यायालय में  परिवाद दायर, FIR दर्ज करने ...

इसके अलावा बाबा रामदेव ने अमृता फडणवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘अमृता फडणवीस की मुस्कान बहुत प्यारी है। वो किसी भी सूरत में अच्छी लगती हैं। इसके पीछे वजह यह है कि वह हमेशा खुश रहती हैं। समय पर खाती हैं और ध्यानपूर्वक आहार लेती हैं। और योग जरूर करती हैं। अगर वो सबकुछ इसी तरह करती रही तो मुझे लगता है कि 100 साल होने पर भी बूढ़ी नहीं होगी। बता दें कि बाबा रामदेव के बयान की अमृता फडणवीस ने मुस्कुरा कर स्वागत किया। लेकिन एक पल के लिए वो दंग भी रह गई थीं। ध्यान रहे कि अभी यह अभी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

ध्यान रहे कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब वो इस तरह के बयान को लेकर सुर्खियों में आए हैं, बल्कि इससे पहले भी वे कई मसलों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। अब ऐसी स्थिति में बतौर पाठक आपका उपरोक्त वीडियो पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम