newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Army: लद्दाख से बुरी खबर, सेना की गाड़ी खाई में गिरी, जेसीओ और 8 सैनिकों की मौत

Indian Army: लद्दाख से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें 8 सैनिकों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूरा हुआ है। इस हादसे का शिकार होने की वजह कई सैनिक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपाचर हेतु भर्ती करवाया गया।

नई दिल्ली। लद्दाख से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें 8 सैनिकों की मौत हो गई। यह हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर हुआ है। उधर, हादसे का शिकार हुए घायल सैनिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुआ। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना की ओर से बताया गया है कि मौके पर बड़ी संंख्या में सैनिकों को तैनात किया गया है। आगे इस हादसे की जांच की जाएगी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त 10 जवान उसमें सवार थे।

उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’।