देश
Dhirendra Krishna Shastri: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के तेवर और तीखे, क्या बोले खुद सुनिए
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद पर लग रहे चमत्कार के नाम पर धोखा देने के आरोपों का अब तक खूब पलटकर जवाब दिया है। आरोप जब तमाम विपक्षी नेताओं ने लगाए, तो धीरेंद्र कृष्ण ने हिंदू राष्ट्र का मसला उठा दिया था। उन्होंने हिंदुओं से साथ देने का आह्वान किया था।
छतरपुर। विवादों में घिरे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एलान कर दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मुद्दा कभी नहीं छोड़ेंगे। न्यूज चैनल एबीपी से खास बातचीत में धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि वो पहले भी हिंदू राष्ट्र की बात उठाते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने रामचरितमानस पर उठाई जा रही अंगुली पर दुख जताया। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि ये सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश है। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि वो हमेशा हिंदुओं की एकता और सनातन के प्रचार की बात कहते रहे हैं और सभी साजिशों के खिलाफ उनकी आवाज बुलंद रहेगी। सुनिए, धीरेंद्र कृष्ण ने क्या कहा।
WATCH: बाबा बागेश्वर का नया दावा
रामचरित्रमानस विवाद पर क्या बोले बाबा @aparna_journo | @AnchorSonal95 | @brajeshabpnews #BageshwarDhamSarkar #DhirendraShastri #BabaBageshwar pic.twitter.com/bctgaF0KM7
— ABP News (@ABPNews) February 1, 2023
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद पर लग रहे चमत्कार के नाम पर धोखा देने के आरोपों का अब तक खूब पलटकर जवाब दिया है। आरोप जब तमाम विपक्षी नेताओं ने लगाए, तो धीरेंद्र कृष्ण ने हिंदू राष्ट्र का मसला उठा दिया था। उन्होंने हिंदुओं से साथ देने का आह्वान किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने आह्वान करते हुए कहा था कि हिंदू उनका साथ दें, तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाकर दिखाएंगे। इसके अलावा धीरेंद्र कृष्ण ने ये भी कहा था कि वो कोई चमत्कार नहीं दिखाते हैं। जो कुछ भी भक्तों पर कृपा होती है, वो हनुमानजी करते हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और श्याम मानव।
धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने सबसे पहले बयान दिया था। श्याम मानव ने कहा था कि चमत्कार की आड़ में धीरेंद्र कृष्ण आम लोगों को धोखा दे रहे हैं। श्याम मानव ने चमत्कार साबित करने पर धीरेंद्र कृष्ण को 30 लाख रुपए देने की बात भी कही थी। जिसके जवाब में धीरेंद्र कृष्ण ने कहा था कि श्याम मानव उनके दरबार में खुद आकर सबकुछ अपनी आंखों से परख सकते हैं। धीरेंद्र कृष्ण के बारे में पुलिस से शिकायत भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने उनको क्लीनचिट दे दी थी।