newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ABP C-Voter Survey: नीतीश के PM उम्मीदवार बनने से BJP को फायदा या नुकसान?, चौंका रहे आंकड़े

ABP C-Voter Survey: दरअसल इस सर्वे में प्रश्न किया गया कि अगर नीतीश कुमार पीएम कैंडिडेट बनते है तो इसका भाजपा पर क्या असर होगा? क्या इससे भाजपा को फायदा होगा या फिर नुकसान? इस पर जनता ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। इस सवाल के जवाब में 53 फीसदी लोगों ने कहा कि भाजपा को फायदा पहुंचेगा।

नई दिल्ली। देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा समेत विपक्षी दलों अपने-अपने मुताबिक रणनीति बनाने में जुट गई हैं। मोदी सरकार को घेरने के लिए नीतीश कुमार सभी दलों के नेताओं से एक-एक कर मुलाकात कर रहे है। बीते दिनों नीतीश कुमार ने एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी पार्टियां के नेताओं से भेंट की। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनने के बाद खुद को प्रधानमंत्री पद के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार विपक्ष के 2024 में पीएम पद के दावेदार के तौर पर माना जा रहा है। लेकिन क्या वाकई विपक्ष की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने से भाजपा को फायदा होगा या फिर नुकसान? इसी को लेकर एबीपी न्यूज ने आज देश का मूड जानने की कोशिश की है। एबीपी न्यूज सी वोटर के साथ त्वरित सर्वे किया है। इस सर्वे में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए है।

दरअसल इस सर्वे में प्रश्न किया गया कि अगर नीतीश कुमार पीएम कैंडिडेट बनते है तो इसका भाजपा पर क्या असर होगा? क्या इससे भाजपा को फायदा होगा या फिर नुकसान? इस पर जनता ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। इस सवाल के जवाब में 53 फीसदी लोगों ने कहा कि भाजपा को फायदा पहुंचेगा। जबकि 47 प्रतिशत का मानना है कि भाजपा को नुकसान हो सकता है। बता यें कि सर्वे में 6 हजार 222 लोगों से बातचीत गई है।

इसके अलावा सर्वे में भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव में फायदा होगा या फिर नुकसान इस पर भी राय ली गई। सर्वे के आंकड़े के मुताबिक, 50 फीसदी लोगों ने हां कहा है वहीं 50% लोगों ने नहीं कहा है।