newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: उज्जैन पहुंचे राहुल गांधी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर में गुजारे 20 मिनट, दूध से शिवलिंग का किया अभिषेक

Bharat Jodo Yatra: उज्जैन पहुंचकर राहुल गांधी ने अपनी शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन के साथ की है। महाकाल मंदिर में करीब 20 मिनट रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की। महाकाल का दूध से अभिषेक किया। राहुल ने पञ्चोपचार विधि से पूजा की।

उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश पहुंचे हुए हैं। मध्यप्रदेश में आठवें दिन भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन की सीमा में प्रवेश कर लिया। लगातार जनसंवाद कर रहे राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह छह बजे सांवेर में यात्रा शुरू की। उज्जैन जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल से विदाई ली।

उज्जैन पहुंचकर राहुल गांधी ने अपनी शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन के साथ की है। महाकाल मंदिर में करीब 20 मिनट रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की। महाकाल का दूध से अभिषेक किया। राहुल ने पञ्चोपचार विधि से पूजा की। सफेद धोती, रुद्राक्ष की माला पहने राहुल ने दंडवत प्रणाम भी किया। इसके बाद मंगलवार को ही उनकी एक बड़ी सभा भी होगी। पहले प्रियंका गांधी भी इस सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में पूजन के दौरान पुजारी रमन त्रिवेदी ने उनसे गोत्र पूछा तो उन्होंने पुजारी को अपना गोत्र कश्यप बताया। शाम साढ़े चार राहुल मंदिर प्रांगण में आए। उनके साथ कमलनाथ भी थे, लेकिन वे नंदी हाल में ही रुके रहे। राहुल गर्भगृह में गए। उन्होंने शिवलिंग पर बेलपत्र, गुलाल व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई। फिर दूध से अभिषेक किया। माला चढ़ाने के बाद उन्होंने नंदी की पूजा की। इसके बाद साष्टांग मुद्रा में महाकाल को प्रणाम किया। नंदी की पूजा के बाद वे गर्भगृह से बाहर निकल गए। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश में आगे बढ़ते हुए अपनी यात्रा को जारी रखेंगे।