newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

By Election Result: भारतीय जनता पार्टी का जलवा, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों पर हासिल की बंपर जीत

By Election Result: अब इस बीच त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। धनपुर विधानसभा सीट और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल हुई है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजों पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हुई है। उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट के परिणाम आज आ रहे हैं। अब इस बीच त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। धनपुर विधानसभा सीट और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल हुई है।

By Election Results
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने 30,237 मतों से जीत हासिल की है। बॉक्सानगर सीट पर यहां 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। वहीं, इससे पहले पहले धनपुर सीट से भी भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों से ये जीत हासिल की है।

तीसरे दौर में पश्चिम बंगाल में आगे निकली टीएमसी

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर शुरुआत से ही ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITMC) पिछड़ी हुई थी लेकिन अब वो संभलती हुई नजर आ रही है। 28 हजार 886 वोट हासिल कर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय निकलने में कामयाब हो गए हैं। बात यहां भारतीय जनता पार्टी की करें तो उसके उम्मीदवार तापसी रॉय 28 हजार 785 मतों के साथ दूसरे स्थान जगह बनाए हुए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सीपीएम प्रत्याशी ईश्वर चंद्र रॉय हैं जो कि महज 3 हजार 153 मतों को हासिल कर पाएं हैं।

बात उत्तराखंड की करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर पर बीजेपी की पार्वती दास 27 हजार 123 वोट के साथ पहले नंबर पर विराजमान हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 2 हजार 259 मतों के अंतर से पार्वती दास से पिछड़े हैं। वहीं, झारखंड पर नजर डालें तो यहां डुमरी सीट से एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी 2 हजार 839 मतों से आगे बनी हुई हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी हैं जो कि 26 हजार 794 मतों से इस स्थान पर हैं।