newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 शव बरामद

MP: मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह ये ये हादसा खरगोन और धार जिले की सीमा पर हुआ। जहां 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की घटने की जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र रोडवेज की ये यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी।

नई दिल्ली। आज, 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है जिसके लिए देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है तो वहीं, इस शुभ मौके पर कुछ जगहों से परेशान करने वाली भी खबर सामने आई हैं। बता दें, एक तरफ जहां बिहार के सीवान में मंदिर में प्रवेश के दौरान मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं, मध्यप्रदेश में भी बड़ा हादसा हुआ है।

mp

मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह ये ये हादसा खरगोन और धार जिले की सीमा पर हुआ। जहां 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की घटने की जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र रोडवेज की ये यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खरगोन-धार डीएम और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

13 लोगों के बाहर निकाले गए शव

इस घटना को लेकर एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि अब तक 13 शव बाहर निकाल लिए गए हैं जबकि 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे में बचाए गए लोगों में से 5-7 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां देखें घटना का वीडियो

रेलिंग को तोड़ते हुए चट्टान पर गिरी बस

रेस्क्यू में जिन लोगों को बचाया गया है उन्होंने बताया कि पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस सीधे नदी में न गिरकर चट्टान पर गिरी। नीचे गिरने के बाद बस उफनती नदी में पलट गई। घटना के चश्मदीदों की मानें तो हादसे में बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए और कुछ लोग जैसे-तैसे तैरकर बस से बाहर निकल पाए। कई लोग इस दौरान वहीं, पर फंसे रह गए। बस में तकरीबन 55 लोग थे। अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

निरंतर संपर्क में हूं: CM चौहान

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं। CM शिवराज ने ट्वीट में लिखा है, ”खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इसके आगे CM ने आगे बताया, ”दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।”