newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Padma Awards Announcement: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ा ऐलान, इन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, यहां देखें सूची

Padma Awards Announcement: पद्म पुरस्कार के भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इसे तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है, जिसमें पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल है। ध्यान दें, पद्म सम्मान की शुरुआत 1954 में हुई थी। इसके बाद साल 1955 में इसे पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण नाम दे दिया गया। तब से यही सिलसिला चला आ रहा है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन नामों का ऐलान किया है, जिन्हें पद्म और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 33 विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया है। जिसमें पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम के बड़े चेहरों का नाम शामिल है।


बता दें कि पद्म पुरस्कार के भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इसे तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है, जिसमें पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल है। ध्यान दें, पद्म सम्मान की शुरुआत 1954 में हुई थी। इसके बाद साल 1955 में इसे पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण नाम दे दिया गया। तभी से यही सिलसिला चला आ रहा है।


 

गौरतलब है कि गत वर्ष केंद्र सरकार की ओर से 106 गणमान्यों को पद्म पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया था। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल था। बता दें कि इसमें 19 महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा सात लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया था।