newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandigarh MMS Scandal: चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा, मामले में सेना के जवान से जुड़े तार

Chandigarh MMS Scandal: जवान का नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, आरोपी लड़की के पुराने मित्र ने उसका अश्लील वीडियो सेना के जवान को दिया था। उसी वीडियो के आधार पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा से लगातार संपर्क करने लगा। जिसके बाद सेना का जवान उसे ब्लैकमेल करने लगा कि जैसे अश्लील वीडियो उसके है वैसे ही हॉस्टल की दूसरी लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजने के लिए कह रहा था।

नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड में एक नया ट्विस्ट आया है। अभी तक जिस लकड़ी को आरोपी बताया जा रहा था। असल में अब वो पीड़िता बताई जा रही है। न्यूज चैनल एबीपी के मुताबिक, छात्रा को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेलिंग कर रहा था। आरोपी लकड़ी के पुराने दोस्त ने उसके अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुंचाया था। जिसको सेना का जवान लीक करने की धमकी देकर  बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने पर मजबूर कर रहा था। जांच में पता चला है कि ये जवान जम्मू के सांबा का रहने वाला है और अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास तैनात है। 5 जैक राइफल का जवान बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, लड़की हॉस्टल की किसी भी छात्रा का वीडियो नहीं बनाया था। फॉरेस्क एक्सपर्ट ने मोबाइल की जांच के बाद पुलिस को बताया है कि उसने अपने ही वीडियो रिकॉर्ड किए थे। जिसके बाद पुलिस सेना के इस जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।

जवान का नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, आरोपी लड़की के पुराने मित्र ने उसका अश्लील वीडियो सेना के जवान को दिया था। उसी वीडियो के आधार पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा से लगातार संपर्क करने लगा। जिसके बाद सेना का जवान उसे ब्लैकमेल करने लगा कि जैसे अश्लील वीडियो उसके है वैसे ही हॉस्टल की दूसरी लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजने के लिए कह रहा था। जांच में पता चला है कि लड़की ने सिर्फ अपने ही वीडियो बनाए थे। बाकि किसी के वीडियो नहीं बनाए थे। वहीं पंजाब पुलिस की एसआईटी टीम जवान को गिरफ्तार करने के लिए गुवाहाटी रवाना हो चुकी है।

बता दें कि इससे पहले हॉस्टल की रहने वाली एक लड़की पर आरोप था कि उसने 50 से 60 लड़कियों के नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना लिए थे और फिर उस लड़की ने हिमाचल प्रदेश में बैठे अपने बॉयफ्रेंड के जरिए इंटरनेट में लीक करने को कहा। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी छात्रा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।