Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- मोहन भागवत और ओवैसी का DNA एक

Digvijay Singh: आपको बता दें, बीते दिनों मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देश के हिंदु-मुसलमानों की एकता को लेकर मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया। जिसको लेकर सियासत भी तेजी हो गई थी। RSS प्रमुख ने कहा कि, यह सिद्ध हो चुका है कि हम पिछले 40,000 वर्षों से एक ही पूर्वजों के वंशज हैं। भारत के लोगों का डीएनए एक जैसा है। हिंदू और मुसलमान दो समूह नहीं हैं, एकजुट होने के लिए कुछ भी नहीं है, वे पहले से ही एक साथ हैं

Avatar Written by: July 8, 2021 9:45 am

नई दिल्ली। बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने हिंदु-मुसलमानों की एकता को लेकर ऐसा बयान दिया था जिसपर काफी बवाल भी हुआ था। इतना ही नहीं भागवत के इस बयान को लेकर कांग्रेस, सपा समेत कई दलों ने जमकर राजनीतिक रोटियां भी सेंकी। वहीं इस बीच एक बार फिर इस मुद्दे को हवा मिल गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भागवत के बयान पर टिप्पणी की है।

digvijay on modi

दरअसल मीडिया से रूबरू होते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अगर हिन्दू और मुस्लमान का DNA एक है तो धर्म परिवर्तन क़ानून की क्या आवश्यकता है, लव ज़िहाद क़ानून की क्या आवश्यकता है? फिर मोहन भागवत और ओवैसी का DNA एक ही है।

आपको बता दें, बीते दिनों मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देश के हिंदु-मुसलमानों की एकता को लेकर मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया था। RSS प्रमुख ने कहा था कि, यह सिद्ध हो चुका है कि हम पिछले 40,000 वर्षों से एक ही पूर्वजों के वंशज हैं। भारत के लोगों का डीएनए एक जैसा है। हिंदू और मुसलमान दो समूह नहीं हैं, एकजुट होने के लिए कुछ भी नहीं है, वे पहले से ही एक साथ हैं

गौरतलब हो कि पहले भी दिग्विजय सिंह RSS प्रमुख के इस बयान पर पलटवार कर चुके हैं। पहले एक तरफ जहां दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख को नसीहत दी थी तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला था। हालांकि इस विवाद में पीएम मोदी और सीएम योगी को निशाने पर लेने दिग्विजय सिंह को महंगा पड़ गया था। उल्टा लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली थी।