newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, पुलिस ने श्रद्धा के स्कूल फ्रेंड को भेजा समन

Shraddha Murder Case: रजत शुक्ला को इस मामले में काफी कुछ जानकारी हो सकती है। इतना ही नहीं बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई पूरी होने के बाद रजत को इस बात की जानकारी थी। आफताब और श्रद्धा के संबंध कैसे थे, आफताब उसके साथ कैसा व्यवहार करता था। रजत को इस बात की जानकारी थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। श्रद्धा वालकर स्कूल फ्रेंड रजत शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा हत्याकांड में बयान दर्ज करने के लिए आज रजत को बुलाया है। दिल्ली पुलिस श्रद्धा को करीबी से जानने वाले और खासकर श्रद्धा और आफताब पूनावाला के रिश्तों को जानने वाले से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में श्रद्धा का दोस्त रजत शुक्ला है जो कि श्रद्धा के साथ बैचलर इन मास मीडिया में क्लासमेंट था इतना ही नहीं इनका एक थिएटर ग्रुप भी था। जिसमें रजत और श्रद्धा के साथ कई प्ले ग्रुप में काम चुका है। रजत शुक्ला को इस मामले में काफी कुछ जानकारी हो सकती है। इतना ही नहीं बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई पूरी होने के बाद रजत को इस बात की जानकारी थी। आफताब और श्रद्धा के संबंध कैसे थे, आफताब उसके साथ कैसा व्यवहार करता था। रजत को इस बात की जानकारी थी? इसी कड़ी को देखते हुए दिल्ली पुलिस मुंबई में उसका बयान दर्ज करेगी।

एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का लगातार दूसरे दिन पॉलीग्राफ टेस्ट होना है। गुरुवार को कातिल आफताब से करीब 8 घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपी आफताब के खिलाफ सबूत इक्ट्ठा करने के लिए अलग-अलग राज्यों में सुराग जुटाने में जुटी हुई है।

हालांकि इस हत्याकांड में अभी तक पुलिस को आरोपी आफताब के खिलाफ अहम सबूत हाथ नहीं मिल पाए है। लेकिन पुलिस श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री में अहम सबूत को इकट्ठा करने और गुत्थी को सुलझाने के लिए मुंबई, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पहुंची हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस के साथ मिलकर श्रद्धा का मोबाइल फोन बरामद करने के लिए समुद्र की खाड़ी में तलाशी अभियान भी चला रही है।