newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: ‘विपक्षी एकता से घबराई BJP, 2024 में..’ PM मोदी के भाषण पर CM नीतीश कुमार का रिएक्शन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, विपक्ष ने काम करना चाहिए, काम नहीं हो रहा है, जहां घटनाएं हुईं उन जगहों पर कोई बयान नहीं। सदन चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं। क्या पहले ऐसा होता था? इतनी पार्टियां एकजुट हो रही है। अब चीजों का सिर्फ एक ही पक्ष दिखाया जाता है।

नई दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब। 2 घंटे से 10 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर जोरदार प्रहार किया। साथ ही पीएम मोदी ने गठबंधन को घमंडिया करारा दिया। वहीं अब उनके अविश्वास प्रस्ताव पर दिए जवाब को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन सामने आया है। सीएम नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की एकता I.N.D.I.A गठबंधन से घबरा गई है। 2024 में भाजपा का सफाया तय है। इसके अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के भाषण में कोई दम नहीं था। वो विपक्ष की गुगली समझ नहीं पाए। भाजपा गठबंधन से घबरा गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”विपक्ष ने काम करना चाहिए, काम नहीं हो रहा है, जहां घटनाएं हुईं उन जगहों पर कोई बयान नहीं। सदन चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं। क्या पहले ऐसा होता था? इतनी पार्टियां एकजुट हो रही है। अब चीजों का सिर्फ एक ही पक्ष दिखाया जाता है। अब एक तरफा ही छपा रहता है, बाकी लोग जो कहते हैं वो सामने नहीं आता। अपनी बात रखना विपक्ष का अधिकार है और वो ऐसा कर रहे हैं।”

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, विपक्ष को बार-बार घमंडिया कर रहे है ये लोग घबराए और डरे हुए है। जबसे ये गठबंधन बना है पूरे देश में विपक्षी एकता हुई है। जिसकी कवायद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने शुरुआत की है। जैसा हमने बिहार में किया है वैसा देश में कर रहे है। तो ये लोग डरे हुए है। नतीजा वही होना है जो बिहार में हुआ है। वहीं देश में होना है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्हें भ्रम में रहने दीजिए। कल चौके-छक्के की बात कर रहे थे। विपक्ष का गुंगली उनको समझ नहीं आएगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। पीएम मोदी ने संसद में कल विपक्ष पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। इसके साथ ही उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर सबसे अधिक समय तक भाषण देने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।