
नई दिल्ली। बिहार में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है। इसकी ताजा बानगी अररिया में देखने को मिली है जहां एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। दैनिक अखबार के रिपोर्टर की बदमाशोंं ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने बाकयदा घर के दरवाजे पर पहुंचकर पत्रकार को गोली मार दी। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पत्रकार का नाम विमल कुमार यादव है। दरअसल 2 साल पहले विमल के भाई की आपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में वो एकलौते गवाह थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बार-बार धमकी भी दी गई थी। दो दिन पहले वो कोर्ट में गवाही देने भी गए थे। और सोमवार को भी कोर्ट में गवाई देने जाने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले को लेकर बदमाश आज उनके घर पर पहुंचे। फिर बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पत्रकार ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
पत्रकार की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंची। वहीं इस वारदात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन राज में ये साबित कर दिया है कि अपराधियों का हौसला एकदम चरम पर है। अररिया के SP अशोक कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि, सुबह करीब 5 बजे रानीगंज बाजार इलाके में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव के घर 4 बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंचते है और आवाज देते है आवाज देने के बाद बाहर निकलने पर बदमाश उन्हें गोली मार देते है और मौके से फरार हो जाते है।
बिहार का #जंगलराज: अररिया के रानीगंज में एक पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या। कुछ साल पहले इनके भाई की भी हत्या हुई थी जिस मामले ये गवाह थे। pic.twitter.com/fjj8UzmpP0
— Ritesh Kashyap (@meriteshkashyap) August 18, 2023
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। वहीं पत्रकार की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।
#WATCH रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है…जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है: SP अशोक कुमार सिंह, अररिया, बिहार pic.twitter.com/w7JzELouJx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
पत्रकार की हत्या पर सीएम नीतीश का बयान-
पत्रकार विमल कुमार की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने पत्रकार की हत्या पर दुख जताया। इसके साथ ही अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
#WATCH यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है: अररिया में पत्रकार की हत्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार https://t.co/GW5yQrW20w pic.twitter.com/WIv7rw9Dsb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023