Happy Birthday Subramanian swamy: भारतीय अर्धशास्त्री और राजनेता डा. सुब्रमण्यम स्वामी का जन्मदिन आज,पांच बार लोकसभा के सदस्य चुने गए

Happy Birthday Subramanian swamy: स्वामी जी हिंदू राष्ट्रवादी और सनातन धर्म के प्रचारक थे। इसके साथ ही ये जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके है। चलिए आज डां सुब्रमण्यम स्वामी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते है

Avatar Written by: September 15, 2022 9:55 am

नई दिल्ली। डा. सुब्रमण्यम स्वामी एक भारतीय अर्धशास्त्री और राजनेता है, जो भारतीय संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। स्वामी ने भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है और चंद्र शेखर सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। स्वामी जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म 15 सितंबर 1939 को चेन्नई के तमिलनाडु को हुआ था। स्वामी जी हिंदू राष्ट्रवादी और सनातन धर्म के प्रचारक थे। इसके साथ ही ये जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके है। चलिए आज डां सुब्रमण्यम स्वामी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते है-

सुब्रमण्यम की पढ़ाई

सुब्रमण्यम स्वामी सिर्फ 24 साल के थे जब उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद वे साइमन कुजनैट्स और पॉल सैमुअल्सन के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर शोध कार्य किया। और फिर पॉल सैमुअल्सन के साथ संयुक्त लेखक के रूप में इण्डैक्स नम्बर थ्यौरी का एकदम नवीन और पथ प्रदर्शक अध्ययन प्रस्तुत किया।

सुब्रमण्यम का कार्यकाल

सुब्रमण्यम आपातकाल के बाद चुनाव जीतने वाले राजनीतिक दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इन्होंने साल 1990 में 2013 तक पार्टी की स्थापना के बाद से पार्टी की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जब उसका विलय भाजपा में हो गया। 1974 और 1999 के बीच वे पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। विपक्ष के नेता होने के बावजूद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कैलाश मानसरोवर तक पहुँचने के लिए भारत में हिंदुओं के लिए इसे संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन का उनका विश्लेषण इतना अच्छा है कि इंदिरा गांधी या मनमोहन सिंह भी डॉ स्वामी से विचारविमर्श करते थे।