newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा ने राज्यसभा के लिए 5 और उम्मीदवार घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्यसभा की पांच और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम का नाम प्रमुख है।

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्यसभा की पांच और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम का नाम प्रमुख है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

bjp haryana

भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम, हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से प्रो. सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से डॉ. भगवत कराड़ को राज्यसभा का टिकट दिया है। वहीं महाराष्ट्र की एकमात्र विधान परिषद की सीट से अमरीश भाई रसिकलाल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

scindhia

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पार्टी ने कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जिसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रमुख था। इस प्रकार भाजपा अब तक कुल 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। 17 राज्यों में अप्रैल में खाली हो रहीं राज्यसभा की कुल 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं।