newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Crisis: कोरोना काल में कांग्रेस राजनीति करने से नहीं आई बाज?, PM को बदनाम करने के लिए टूलकिट का हुआ इस्तेमाल, पात्रा का दावा

Corona Crisis: संबित पात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से और कई मीडिया चैनल जिसे चला रहे हैं एक डॉक्यूमेंट मिला है। सोशल मीडिया में कांग्रेस का एक टूलकिट चल रहा है कि महामारी में भी किस तरह राजनीति करनी है और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके कांग्रेस अपने राजनीतिक मंसूबे को मजबूत करना चाहती।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। हालांकि रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या में गिरावट तो देखी जा रही है लेकिन इस वायरस के चलते लोगों के मरने की संख्या अब भी 4 हजार से अधिक है। इसी बीच कोरोना महामारी को लेकर राजनीति भी जोरों पर है। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही है। जिसपर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर पलटवार किया है।

Sambit Patra BJP pic

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल पात्रा ने कहा  कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के दिनों में कोरोना को लेकर एक टूलकिट के जरिए पीएम मोदी और देश को बदनाम करने की साजिश की है। उस टूल किट के दस्तावेज भारतीय जनता पार्टी के पास उपलब्ध हैं। साथ ही पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आपदा में राजनीति कर रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से और कई मीडिया चैनल जिसे चला रहे हैं एक डॉक्यूमेंट मिला है। सोशल मीडिया में कांग्रेस का एक टूलकिट चल रहा है कि महामारी में भी किस तरह राजनीति करनी है और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके कांग्रेस अपने राजनीतिक मंसूबे को मजबूत करना चाहती है।

संबित पात्रा के मुताबिक कांग्रेस का यह ‘टूलकिट’ उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मिला है और महामारी के दौरान पीएम मोदी और सरकार की छवि सोशल मीडिया में कैसे खराब की जाए, इसका सुझाव कांग्रेस ने इस ‘टूलकिट’ के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को दिया है।