newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Antony Resigns: ‘चमचों का दरबार कांग्रेस पर ताला..’ अनिल एंटनी के इस्तीफे पर BJP ने राहुल की लगाई क्लास

Anil Antony Resigns: जयवीर शेरगिल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी का कांग्रेस से इस्तीफा। एक बार फिर से साबित होता है कि वो कोई व्यक्ति जिसके अंदर स्वाभिमान है भारत की बात करता है और भारत की अखडंता की बात करता है भारत की अखडंता को मजबूत करने की बात करता है अब वो कांग्रेस पार्टी के अंदर नहीं रह सकते है।

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब कांग्रेस के अंदर ही बवाल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के अंदर इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर फूट पड़ते दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को सपोर्ट कर रहे है। वहीं पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ मोदी सरकार के समर्थन में खड़े हो गए है। इतना ही नहीं बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के विरोध में उन्होंने बुधवार को कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से भी नाता तोड़ लिया है। अनिल एंटनी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा अनिल ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की। अपने इस्तीफे में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए।

अनिल ने बताया कि, उन्हें कांग्रेस की तरफ से ट्वीट डिलीट करने और धमकी भरे मैसेज भेजे गए। वहीं अनिल एंटनी के कांग्रेस को अलविदा करने पर भाजपा का रिएक्शन सामने आया है। हाल हीं में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले जयवीर शेरगिल ने एके एंटनी के बेटे को सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खरी भी सुनाई है।

अनिल एंटनी का कांग्रेस छोड़ने पर भाजपा का रिएक्शन

जयवीर शेरगिल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी का कांग्रेस से इस्तीफा। एक बार फिर से साबित होता है कि वो कोई व्यक्ति जिसके अंदर स्वाभिमान है भारत की बात करता है और भारत की अखडंता की बात करता है भारत की अखडंता को मजबूत करने की बात करता है अब वो कांग्रेस पार्टी के अंदर नहीं रह सकते है। एक तरफ राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते है। दूसरी तरफ उनका चमचों का दरबार कांग्रेस पर ताला लगवाने पर उतारू है। सच बात तो ये है कि जो पाकिस्तान के हित में, चीन के हित और वो न्यूज एजेंसियां दुष्प्रचार फैलाते है हिंदुस्तान की तस्वीर खराब करने के लिए उनके हित में बयान देते है। सिर्फ वो ही कांग्रेस में रहने के हकदार है। जो लोग देशविरोधी बात करते है और देश की छवि खराब करने के लिए दिन-रात प्रोपेगेंडा चलते है वो ही कांग्रेस पार्टी में रह सकते है।

आगे उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, सत्य तो ये है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस ही टूट रही है। भारत जोड़ो यात्रा एक बहुत ही महंगा PR स्टंट है। राहुल गांधी को व्यस्त रखने का जिसका एक मात्र मकसद है देश में हिंसा फैले, देश की छवि खराब हो और चीन-पाकिस्तान की जय-जयकार हो।

अनिल एंटनी के इस्तीफ़े के बाद पुरानी यादें ताजा हो गई है, कांग्रेस में कुछ नहीं बदला है- शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अनिल एंटनी के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा, कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की दुकान नहीं है दरअसल ये असहिष्णुता की दुकान है। और भारत जोड़ो यात्रा तो दूर की बात है इनको पहले कांग्रेस जोड़ो करना चाहिए। केरल से लेकर कर्नाटक, राजस्थान तक हर जगह कांग्रेस तोड़ो चल रहा है।