newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा नेता प्रभात झा का कमलनाथ पर वार, बताया चीनी एजेंट

प्रभात झा ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग चीन की भाषा क्यों बोल रहे है इसका रहस्योद्घाटन हुआ है। उसमें सबसे बड़ी भूमिका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की है। वे जब वाणिज्यमंत्री थे तब चीन के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

भोपाल। भारत और चीन की सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है और उन्हें चीन का एजेंट करार दिया है। प्रभात झा ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग चीन की भाषा क्यों बोल रहे है इसका रहस्योद्घाटन हुआ है। उसमें सबसे बड़ी भूमिका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की है। वे जब वाणिज्यमंत्री थे तब चीन के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

Kamalnath And Prabhat Jha

झा ने कमल नाथ केा चीनी एजेंट बताए जाने के पीछे तर्क दिया और कांग्रेस के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा, “भारत की कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच बहुत से मुद्दों पर समझौता होता है। देश में जो चीजें बहुत सरलता से उपलब्ध हैं ऐसी चीजों के उपलब्ध हेाने के बावजूद भी 250 चीजों का आयातित करना और उस पर आयातित शुल्क कम करना और उसके जरिए जो आर्थिक लाभ हुआ और पैसा आया उससे कांग्रेस की मदद करना और राजीव फाउंडेशन में देना राष्ट्रीय अपराध है और इसका एक मात्र व्यक्ति जिम्मेदार है उस समय के वाणिज्य मंत्री। यह सब रिकार्ड पर उपलब्ध है।”

prabhat jha BJP

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा ने कमल नाथ से पूछा है कि उन्हें यह बताना चाहिए कि वे भारत के नागरिक हैं या चीन के एजेंट इसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा। यह देश के गांव-गांव और गली-गली में बताया जाएगा, कांग्रेस और राहुल गांधी आखिर चीन की भाषा क्यों बोल रहे है।