newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: तारीफ या तंज, राहुल गांधी के पास अलौकिक शक्ति है, रवि किशन के इस बयान पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Bharat Jodo Yatra: वहीं रवि किशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान पर मजेदार कमेंट कर रहे है और राहुल गांधी पर तंज कस रहे है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय शेरावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कांग्रेसी ये वीडियो बिल्कुल ना देखें।”

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर अक्सर विवादों में आ जाते हैं। कभी अपनी बॉलीवुड सितारों को शामिल करने पर, तो कभी बच्चा को शामिल करने पर वो हमेशा किसी न किसी वजह से विपक्ष के निशाने पर आ जाते हैं। इसी क्रम में अब राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने तंज कसा है। रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में कांग्रेस नेता की यात्रा पर हमला बोला है। रवि किशन ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर ऐसा बयान दिया है जिस पर अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने रवि किशन से राहुल गांधी द्वारा टीशर्ट में भारत जोड़ो यात्रा करने पर सवाल किया।

Rahul Gandhi

इस पर भाजपा सांसद रवि किशन ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ”राहुल गांधी बहुत अलौकिक शक्ति पा चुके है। उनको अलग से दिव्य शक्ति मिल गई है। ये जानना बहुत जरूरी है। लोग उनके टीशर्ट पर जा रहे है। वो भारत को नहीं पहचान पाए थे और उस भारत को 2 हजार किलो मीटर चलकर देखा कही दंगा फसाद नहीं, इतनी तरक्की हो गई और भारत हर जगह से डिजिटल हो गया। सभी जगह बिजली आ गई। सड़के बन गई। वो शॉक्ड में है कि मोदी जी ने इतना अद्भुत काम कर दिया। जो हमने 60 सालों में नहीं किया। जब आदमी शॉक्ड की दिशा में रहता है। तो उसको ठंडी और गर्मी का एहसास नहीं रहता। क्योंकि वो शून्य में चल रहे है। उन्होंने देखा कि जब हम लोग जिस तरह भारत में जी रहे थे। कुछ नहीं कर पाए, मोदी जी ने 8 सालों में उस भारत को बदल दिया।”

bjp mp ravi kishan 1

लोगों के रिएक्शन-

वहीं रवि किशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान पर मजेदार कमेंट कर रहे है और राहुल गांधी पर तंज कस रहे है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय शेरावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कांग्रेसी ये वीडियो बिल्कुल ना देखें।”

अर्पित सिंह नाम के एक यूजर ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, राहुल गांधी पहले- देश में नफ़रत का माहौल है,देश जल रहा है…वगैरह वगैरह। यात्रा करने के बाद- देश में कहीं कोई नफ़रत नहीं हैं…हर जगह प्यार प्यार है। तो पहले वाले राहुल गाँधी सही थे या..अब वाले।

एक अन्य यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, दिव्यता प्राप्त हो गई , यात्रा सफल हुई। जय श्रीराम।

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा की शुरुआत 07 सितंबर से कन्याकुमारी से की थी, जो इस वक्त हरियाणा में है। उनकी ये पदयात्रा इसी महीने के आखिर यानि 30 जनवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। श्रीनगर में वो झंडा फहराएंगे और अपनी यात्रा को समाप्त करेंगे।