newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP State President: एमपी, कर्नाटक समेत 6 और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है BJP, इन नामों पर चर्चा तेज!

BJP State President: कर्नाटक में शोभा करंदलाजे या अस्वथ नारायण प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर या फिर प्रह्लाद पटेल को नया प्रदेश बनाया जा सकता है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है। भाजपा राज्य में 20 साल से सत्ता पर काबिज है।

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। लोकसभा चुनाव होने में अब कम समय रह गया है। ऐसे में दल तमाम चुनाव की तैयारियों में लग गई है। वहीं भाजपा भी चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में आज भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिनमें तेलंगाना, पंजाब, आंध्र प्रदेश और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को चेंज कर दिया है। इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा 6 और राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की बदल सकती है।

jp nadda narendra modi amit shah

पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव संभव है। कर्नाटक में शोभा करंदलाजे या अस्वथ नारायण प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर या फिर प्रह्लाद पटेल को नया प्रदेश बनाया जा सकता है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है। भाजपा राज्य में 20 साल से सत्ता पर काबिज है।

BJP

वहीं मनसुख मंडाविया या पुरुषोत्तम रूपाला को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। इसके अलावा केरल से वी मुरलीधरन, हरियाणा से कृष्णपाल गुज्जर या राम विलास शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो, डॉ जितेंद्र सिंह या सांसद जुगुल किशोर को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा तेज है।

हरियाणा में कृष्ण पाल गुर्जर या फिर रामविलास शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि 2024 चुनाव से पहले लगातार मंथन कर रही है। लगभग तरह से बदलाव के संकेत दिए जा रहे थे ऐसे में भाजपा 6 और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। नामों पर भी चर्चा हो रही है।