Rajasthan: भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कही ये बात

BJP MLA Kiran Maheshwari passes away: देश में कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस वायरस के कारण लगातार मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का कोरोना के कारण निधन हो गया।

Avatar Written by: November 30, 2020 9:38 am
Kiran Maheshwari and PM Narendra Modi

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस वायरस के कारण लगातार मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और राजस्थान के राजसमंद (Rajsamand) से विधायक किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का कोरोना के कारण निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने लिखा कि, ‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

 

 

दूसरे में उन्होंने लिखा, किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है।