newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: जब स्कूल में गंदा टॉयलेट देख BJP सांसद खुद हाथ से करने लगे साफ, तो लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Madhya Pradesh: वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉयलेट की गंदगी को देख जनार्दन मिश्रा खुद सफाई का मोर्चा संभालते है। इतना ही नहीं वो अपने हाथों से लड़कियों के टॉयलेट को साफ करने लगते है। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि इस काम के लिए भाजपा सांसद किसी की मदद नहीं लेते है।

नई दिल्ली। रीवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार भाजपा सांसद मिश्रा अपने एक वीडियो के चलते खबरों में बने हुए है। जनार्दन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल भाजपा सांसद एक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने शासकीय बालिका स्कूल का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान जब उनकी नजर लड़कियों के टॉयलेट में पड़ी। जिसके देखकर वो हैरान हो गए। फिर क्या था भाजपा सांसद ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गंभीरता से लिया और खुद ही लड़कियों के टॉयलेट की सफाई करने लगते है। अब सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉयलेट की गंदगी को देख जनार्दन मिश्रा खुद सफाई का मोर्चा संभालते है। इतना ही नहीं वो अपने हाथों से लड़कियों के टॉयलेट को साफ करने लगते है। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि इस काम के लिए भाजपा सांसद किसी की मदद नहीं लेते है और न ही उनके हाथ में ग्लव्स लगाए हुआ है। जनार्दन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयकर करते हुए लिखा, ‘पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।”

लोगों की प्रतिक्रिया-

इस वीडियो के माध्यम से वो लोगों को स्वच्छता का संदेश देने की कोशिश भी कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर अब भाजपा सांसद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।