newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड से 120 दिन के विस्तृत राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) के विस्तृत राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के विस्तृत राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। जगत प्रकाश नड्डा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 5 दिसंबर (संभावित) से उत्तराखंड प्रवास से 120 दिन के विस्तृत राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वे इस कार्यक्रम के तहत देश के लगभग सभी राज्यों का दौरा कर देश भर में पार्टी की मज़बूती और सांगठनिक विस्तार के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस के सभी नियमों का अनुपालन किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम व बैठक स्थल पर टेम्प्रेचर देखने के यंत्र, फेस मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि की समुचित व्यवस्था होगी।

JP Nadda BJP Office

जेपी नड्डा के इस विस्तृत राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ता, टीम भावना का विकास, भाजपा की राज्य सरकारों के लिए सकारात्मक छवि का निर्माण, पार्टी की गतिविधियों का व्यवस्थितिकरण, सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरुकता, 2024 चुनाव पर रणनीति का निर्माण, संवाद और पार्टी की वैचारिक दृष्टिकोण की स्पष्टता पर बल देना है।

JP Nadda

जगत प्रकाश नड्डा अपने विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत लगभग हर प्रदेश में प्रेस वार्ता करेंगे। वे हर प्रदेश में बूथ अध्यक्ष से ऊपर तक के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। साथ ही, वे हर प्रदेश में कम से कम एक बूथ की समिति और किसी एक मंडल की व्यवस्थित बैठक भी करेंगे। वह अपने प्रवास में हर प्रदेश में सोशल मीडिया वालंटियर मीटिंग भी करेंगे। प्रदेशों में प्रवास के दौरान आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी चर्चा करेंगे।

JP NADDA BIHAR

प्रतिबद्धता पर आधारित संगठन के विस्तार और निर्माण पर भी इस प्रवास के दौरान गहन चर्चा होगी। इस प्रवास कार्यक्रम में 2024 में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने जो सीटें पार्टी ने नहीं जीती हैं, उस पर विशेष रणनीति बनाई जायेगी। संगठन की दृष्टि से बड़े राज्यों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कम से कम तीन दिन और छोटे राज्यों में कम से कम दो दिन का प्रवास करेंगे।