newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसका कटा पत्ता, किसको मिली जगह

Delhi: इससे पूर्व शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने 134 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और बाकी की सीटों पर शनिवार को सूची जारी किए जाने की बात कही गई थी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि स्थानीय पसंद के आधार पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदावारों की सूची जारी की है। दिल्ली में 252 वार्ड हैं। कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। दरअसल, दो सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। मात्र 68 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं। जिसकी वजह से 250 वार्डों पर ही चुनाव हो रहे हैं। अब बीजेपी ने 234 वार्ड के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, 3 डॉक्टर, 4 जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बाकी की 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची बाद में जारी की जाएगी।

बता दें कि इससे पूर्व शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने 134 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और बाकी की सीटों पर शनिवार को सूची जारी किए जाने की बात कही गई थी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि स्थानीय पसंद के आधार पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। जिसमें राजेंद्र पाल गौतम का नाम भी शामिल था। जिसे लेकर आप बीजेपी के निशाने पर आ गई। राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए जाने पर बीजेपी ने कहा कि आखिर क्यों आम आदमी पार्टी हिंदू देवी देवताओ का अपमान करने वाले शख्स को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर रही है। हालांकि, अभी आप की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

आपको बता दें कि पांच दिसंबर को नगर निगम के चुनाव होने हैं। नतीजों को घोषणा सात दिसंबर को होगी। बीते 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर निर्धारित की गई है। नगर निगम चुनाव बेहद ही दिलचस्प मोड पर आ चुका है। सभी दल एक्शन मोड में हैं। चुनाव में 50 हजार ईवीएम के इस्तेमाल किए जाने की जानकारी है।

ध्यान रहे कि नगर निगम चनाव के लिए चुनाव-प्रचार का सिलसिला शुरू हो चुका है। सभी दल जनता जनार्दन को रिझाने की दिशा में पूरा दमखम लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में निगम चुनाव में किसका डंका बजता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।