newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP MLC ELection Results 2023: यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी का बज गया डंका, सभी 5 सीटों पर औंधे मुंह गिरी सपा

UP MLC ELection Results 2023: इसमें कुल 56.53 प्रतिशत वोट पड़े थे। 39 जिलों के 1064 मतदान स्‍थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्‍पन्‍न हुआ था। सबसे अधिक 75.86 प्रतिशत मतदान इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर हुआ था। वहीं कानपुर खंड स्‍नातक सीट पर सबसे कम 40.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। पांच सीटों पर कुल 63 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की भांति ही एमएलसी चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व MLC चुनाव में 5 में से 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया। जबकि एक सीट पर निर्दलीय का कब्‍जा हुआ है। तमाम दावों के बावजूद समाजवादी पार्टी के अरमानों पर पानी फिर गया है। सपा इस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। 30 जनवरी को यूपी के 39 जिलों में एमएलसी चुनाव के लिए वोट पड़ेथे। 2 फरवरी को मतगणना हुई। इस चुनाव में बरेली-मुरादाबाद खंडस्‍नातक सीट पर बीजेपी के जयपाल सिंह व्‍यस्‍त ने हैट्रिक लगा दीहै। वहीं उन्‍नाव-कानपुर स्‍नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुणपाठक ने जीत दर्ज कराई है। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी के बाबूलाल तिवारी जबकि गोरखपुर-फैजाबाद स्‍नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के देवेन्‍द्र प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। वहीं कानपुर शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल ने जीत हासिल कराई है।

आपको बता दें कि गोराखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह 17455 मतों से जीत गए हैं। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर में मतों की गणना की गई। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में क्षेत्र के 17 जिलों में मतदान के बाद मतपेटियों को यहां सुरक्षा घेरे में स्ट्रांगरूम में रखा गया था। तकरीबन 22 घंटे तक चली मतगणना के बाद शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे परिणाम आया। अंतिम गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 मत प्राप्त हुए।

BJPवहीं अगर दूसरे स्थान की बात करें तो इस पर सपा के करुणा कांत मौर्य रहे जिन्हें 34244 मत मिले। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जयपाल सिंह व्यस्त ने तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है। जयपाल सिंह ने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों से हरा दिया है। उन्‍हें कुल 66,179 मत मिले जबकि सपा के शिव प्रताप सिंह यादव को 14,922 वोट। तड़के 3:40 बजे 7वें राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट आया। 30 जनवरी को हुए मतदान में 92,687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को आजमाया था। यूपी विधान परिषद में शिक्षक और स्‍नातक कोटे की पांच सीटों के लिए 30 जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें कुल 56.53 प्रतिशत वोट पड़े थे। 39 जिलों के 1064 मतदान स्‍थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्‍पन्‍न हुआ था। सबसे अधिक 75.86 प्रतिशत मतदान इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर हुआ था। वहीं कानपुर खंड स्‍नातक सीट पर सबसे कम 40.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। पांच सीटों पर कुल 63 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।