newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Opinion Poll: हिमाचल में BJP रचेगी इतिहास!, ओपिनियन पोल के नतीजे आए सामने, जानिए कांग्रेस और AAP का हाल

Opinion Poll: बता दें कि एबीपी न्यूज के C वोटर ने साफ कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज हो रही है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में अधिकांश देखा गया है कि हर पांच साल में सत्ता पलट जाती है। लेकिन इस ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार ऐसा नहीं होता दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में नमो फैक्टर काम करते हुए दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली। इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने राज्य में चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जा रही है और प्रदेशवासियों से लोकलुभावने वादे कर रही है। सभी पार्टियों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। एक तरफ जहां भाजपा राज्य में दोबारा सत्ता में काबिज होने की दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी प्रदेश में अपनी वापसी करने के लिए अभी से सपने देखने को कोशिश कर रही है। इसके अलावा पंजाब में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी इस बार हिमाचल के चुनावी रण में उतर रही है। सभी दलों के नेता लगातार प्रदेश का दौरा भी कर रहे है। लेकिन चुनाव में कौन सी पार्टी जीत का विजयी पताका लहराएगी? क्या भाजपा प्रदेश में दोबारा सत्ता पर काबिज होगी या फिर कांग्रेस पार्टी हिमाचल में फिर से वापसी कर पाएगी?

इसी को लेकर चुनाव से पहले न्यूज चैनल एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है। जिसमें हिमाचल की जनता से चुनाव की स्थिति को लेकर सवाल किया गया है। जिसमें लोगों से पूछा गया राज्य में किसकी सरकार बनेगी। इसके अलावा लोगों से पूछा गया कि मौजदा सरकार का कामकाज कैसा है? साथ ही सीएम के चेहरा के लिए पहली पंसद कौन हैं?

बता दें कि एबीपी न्यूज के C वोटर ने साफ कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज हो रही है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में अधिकांश देखा गया है कि हर पांच साल में सत्ता पलट जाती है। लेकिन इस ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार ऐसा नहीं होता दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में नमो फैक्टर काम करते हुए दिखाई दे रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा को 37-45 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। कांग्रेस को 21-29 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 0-1 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें आ सकती है।

इसके अलावा पोल में जयराम ठाकुर सरकार के कामकाज को 33 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया है। वहीं 32 प्रतिशत लोगों ने औसत कहा है इसके अलावा खराब-35% जनता ने बताया है। वहीं सीएम के तौर पर लोगों की पहली पंसद जयराम ठाकुर है जिन्हें 32 प्रतिशत वोट मिला है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, प्रतिभा सिंह-15%, मुकेश अग्निहोत्री-5%, AAP उम्मीदवार-9% अन्य-19% बताया है।