newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: नीतीश राज में फिर खूनी संघर्ष, पटना में मामूली बात पर हुई ताबड़ताेड़ फायरिंग, 3 की मौत

Bihar: पटना के फतुहा इलाके के सुरगा गांव में बीती रात मामूली बात पर शुरु हुए विवाद में जमकर गोलियां चली है। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में जमकर गोलियों की बौछार हुई। इस गोलीकांड में अब तीन लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है। वहीं, एक युवक घायल हुआ है। अब इस घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार सत्ता पर विराजमान हैं। नीतीश सरकार दावे करती है कि उनके यहां कानून व्यवस्था पुख्ता है। अपराधियों पर नकेल कसी जाती है। हालांकि नीतीश कुमार के दावों के पोल अक्सर खुल जाती है। अब बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ये जाहिर कर दिया है कि नीतीश कुमार की पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यहां पटना के फतुहा इलाके के सुरगा गांव में बीती रात मामूली बात पर शुरु हुए विवाद में जमकर गोलियां चली है। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में जमकर गोलियों की बौछार हुई। इस गोलीकांड में अब तीन लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है। वहीं, एक युवक घायल हुआ है। अब इस घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

nitish kumar bihar cm

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर हुई थी। फतुहा के डीएसपी सिया राम यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 3 महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त दोनों के बीच एक जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि उस वक्त आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों पक्षों को साथ में बैठाकर इस मामले का हल निकाल लिया था। लेकिन बीते दिन गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर बवाल हुआ। बाद में विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में चली गोलियों की चपेट में चार लोग आ गए थे जिसमें से 3 की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है।

Bihar

मृतकों और घायल की हुई पहचान

गुरुवार रात सुरगा गांव में हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के चार लोगों को गोली लगी थी। तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो चुकी है जबकि एक युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान फतुहा के सुरगा गांव निवासी जय सिंह (उम्र 50 साल), शैलेश कुमार (उम्र 35 साल) और प्रदीप कुमार (उम्र 30 साल) के रूप में हुई है।

Bihar

जिस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है उसका नाम मिंटू कुमार बनाया जा रहा है जिसकी उम्र 22 साल है। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरु कर दी है।