newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: बंगाल में हिंसा जारी, BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फिर फेंके गए बम, खुद दी जानकारी

West Bengal: घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, NIA की जांच अभी शुरू नहीं हुई है तबतक ये दूसरा हमला है। सत्ताधारी पार्टी एनआईए को भी चैंलेंज कर रही है कि तुम क्या जांच करोगे। पुलिस वाले वहां रहने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों के पीछे नहीं जा रही है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को 3 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। मंगलवार को बैरकपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम से हमला किया गया है। इसकी जानकारी खुद भाजपा सांसद ने ट्वीट करके दी है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। अर्जुन सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 8 सितंबर को मेरे घर के सामने बम फेंके गए थे और आज सुबह घर के पीछे। अपराधियों को कोई डर नहीं है क्योंकि उनको तृणमूल कांग्रेस सरकार का बंगाल पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। अपराधी खुले घूम रहे हैं, पुलिस तृणमूल की ‘दलदास’ बनी है। ऐसे हमलों से ना कभी डरा था और न डरूंगा।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, NIA की जांच अभी शुरू नहीं हुई है तबतक ये दूसरा हमला है। सत्ताधारी पार्टी एनआईए को भी चैंलेंज कर रही है कि तुम क्या जांच करोगे। पुलिस वाले वहां रहने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों के पीछे नहीं जा रही है।

बता दें कि अर्जुन सिंह साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद से अर्जुन सिंह टीएमसी के निशाने पर हैं।