newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: ‘ब्राह्मणों को भगाना जरूरी है, क्योंकि…’, RJD नेता ने दिया विवादित बयान, तो BJP ने ऐसे लगाई क्लास

Bihar: राजद नेता द्वारा ब्राह्मणों पर की गई इस टिप्पणी पर बीजेपी नेता बबलू सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमारा ज्ञानवर्धन करते हैं। हमारे ज्ञान के आयाम को बढ़ाते हैं। ये लोग कहीं और के नहीं, बल्कि इसी देश के मूल निवासी हैं। मुझे लगता है कि ब्राह्मणों को इस देश से भागने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन लोगों को भागने की जरूरत है, जो विभाजनकारी बयानों का सहारा लेकर समाज को विभाजित करते हैं।

नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबडेकर के संदर्भ में आयोजित किए गए कार्यक्रम में आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों पर विवादास्पद टिप्पणी कर दी है। जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए कह दिया कि इन लोगों को भगाना जरूरी है। ये लोग रूस से आए हैं और हमें ज्ञान का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इनके डीएनए से यह खुलासा हुआ है कि ये लोग यहां के नहीं हैं। ये लोग विदेशी हैं। बाहर से आकर हमारे देश में बसे हुए हैं और आज इन लोगों ने हम सभी को जाति धर्म के नाम से जो बांटने का काम किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। वहीं, आरजेडी नेता के इस बयान पर बीजेपी नेता नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि उन्हें राजद नेता मनोज झा से इस संदर्भ में पूछना चाहिए।

उधर, राजद नेता द्वारा ब्राह्मणों पर की गई इस टिप्पणी पर बीजेपी नेता बबलू सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमारा ज्ञानवर्धन करते हैं। हमारे ज्ञान के आयाम को बढ़ाते हैं। ये लोग कहीं और के नहीं, बल्कि इसी देश के मूल निवासी हैं। मुझे लगता है कि ब्राह्मणों को इस देश से भगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन लोगों को भगाने की जरूरत है, जो विभाजनकारी बयानों का सहारा लेकर समाज को विभाजित करते हैं। हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब बिहार में ब्राह्मणों के संदर्भ में विवादित टिप्पणी की गई है।

ध्यान रहे कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने भी ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने यह टिप्पणी ब्राह्मणों को लेकर नहीं, बल्कि अपने समाज यानी की अनुसूचित जाति के लोगों पर की थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। बहरहाल, अब जिस तरह से राजद नेता ने ब्राह्मणों के संदर्भ में विवादित टिप्पणी की है, उसे लेकर आगामी दिनों में इस पर किसकी क्या प्रतिक्रिया आती है। यह देखना दिलचस्प रहेगा।