
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर किसी वीडियो का वायरल होना और लोगों का उस पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब बहाना अब आम बात हो चुकी है। रोजाना ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ वीडियो आलोचनाओं के पात्र बन जाते हैं, तो कुछ वीडियो के नाम तारीफ में कसीदे भी काढ़े जाते हैं। बहरहाल, अब सोशल मीडिया के जमाने में ये बातें सामान्य होती जा रही हैं, लेकिन अब बतौर पाठक यह सब कुछ पढ़ने के बाद आप मन ही मन सोच रहें होंगे कि आखिर आप सोशल मीडिया के संदर्भ में भला क्यों भूमिकाओं के सैलाब बहाए जा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो चलिए अब हम आपको सबकुछ तफसील से बताते हैं।
दरअसल, अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की अभी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, इस वीडियो में बीएसएफ के जवान हाथों में तिरंगा लेकर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अखनूर सेक्टर पर देशभक्ती सरीखे गाने गाते और नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस अंदाज में हमारे जवान अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ती के सैलाब में सराबोर नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए आप उनके जेहन में पल्लवित हो चुकी देशभक्ती की भावना से भलीभांति परिचित होंगे। इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद को भी बतौर भारतीय देशभक्ती की भावना में सराबोर होने से नहीं रोक पाएंगे। इन्हीं सब वजहों से ये वीडियो खासा सुर्खियों में है।
आपको बता दें कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के मौके केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस मौके सभी से तिरंगा फहराने की अपील की गई है। जिसमें सभी देशवासी बढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर भी आ रहे हैं। अब इस अभियान की परिणीति कैसी रहती है। यह तो फिलहाल आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही परिलक्षित हो पाएगा, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया के मार्फत सुर्खियों में आया इस वीडियो की खासा चर्चा हो रही है। ऐसे में आपका बतौर पाठक इस पूरे ही मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश- दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम