newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: मायावती को बड़ा झटका, बसपा के इस कद्दावर नेता के पुत्र ने थमा भाजपा का दामन

BSP MLA Ramveer Upadhyays son joins BJP: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) के बेहद करीबी रहे रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय (Chirag Upadhyay) गुरुवार को भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) के बेहद करीबी रहे रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय (Chirag Upadhyay) गुरुवार को भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व डीआईजी पुलिस पा शंकर सिंह और कालपी के पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा अपने समर्थकों भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि अरुण मल्होत्रा पहले भी भाजपा में थे। वहीं, रामवीर उपाध्याय को मायावती ने 2019 में पार्टी से निकाल दिया था।

Chirag Upadhyay

हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा का कद्दावर नेता माना जाता है। वह मायावती की सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री बने थे और बसपा के ब्राह्मण कार्ड को गति देने में हमेशा आगे रहते हैं। चिराग उपाध्याय ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय इससे पहले अगस्त में भाजपा में शामिल होने के लिए आगरा के जयपुर हाउस में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन पार्टी की सदस्यता लिए बगैर वहां से चले गए थे। इसके बाद से चिराग के भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। चिराग ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह संदेश दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा से वह प्रभावित हैं और शीघ्र भाजपा में शामिल होंगे।

Chirag Upadhyay

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा के विधायक हैं। बसपा उन्हें निलंबित कर चुकी है।