
नई दिल्ली। गुजरात में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर एक्शन लेते हुए उनकी अवैध बस्ती को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। अहमदाबाद नगर निगम की टीम ने चंदोला झील के पास अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में गुजरात पुलिस तैनात रही। हाल ही में अहमदाबाद और सूरत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरकपड़ के लिए अभियान चलाया गया था जिसमें 550 से अधिक बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया था। उसी संदर्भ में अब यह आगे की कार्रवाई की गई है।
#WATCH अहमदाबाद (गुजरात): प्रशासन ने चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। pic.twitter.com/BT8v00LgYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2025
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में, पुलिस ने तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। अवैध रूप से रह रहे 180 बांग्लादेशियों की पहचान हो चुकी है और यह प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, नगर निगम की टीम चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की है, लगभग 2,000 पुलिस बल तैनात है। हमने लल्लू बिहारी नाम के एक व्यक्ति और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जो यहां फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाता था और अवैध बांग्लादेशियों के लिए आधार कार्ड बनवाता था।
#WATCH | गुजरात: अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा, “… हाल ही में, पुलिस ने तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, 180 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है, यह प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, नगर निगम चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण… https://t.co/Ec5dWiFYFS pic.twitter.com/NTq7QYE5iT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2025
ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ बांग्लादेशी लोगों के पासपोर्ट भी लल्लू बिहारी गैंग के द्वारा बनवाए गए हैं। इस काम में इसका पूरा गैंग सक्रिय है जिसमें कई लोग शामिल हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा भी इस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि बड़ी बात यह है कि हिंदू और मुस्लिम सभी लोग एक सुर में यह चाहते हैं कि यहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हो और उनको बाहर किया जाए।